फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   wife disclosed her married life was disaster for her then the acid attack 

मजबूर पत्नी ने बयां की दास्तां, 'एसिड अटैक से ज्यादा दर्दनाक है मेरी शादी'

Tue, 14 Feb 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
wife disclosed her married life was disaster for her then the acid attack 
- फोटो : Demo Pic

एसिड अटैक किसी के लिए भी बहुत दर्दनाक अनुभव होता है लेकिन एक 40 साल की पीड़िता ने बताया कि अपने ऊपर हुए एसिड अटैक होने से वो इतनी नहीं टूटी, जितना वो अपनी शादी से हुई।  मामला पुणे का है, जहां की रहने वाली पीड़िता ने अपने शादी-शुदा जीवन की ऐसी दर्दनाक कहानी बयां की, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दे। दरअसल, उसने जिंदगी के उन खौफनाक पलों के बारे में बताया जिन्हें वह बताते हुए भी डरती है।

विज्ञापन


राधिका (बदला हुआ नाम) को जिंदगी का सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा जब वो एक बीपीओ में काम करती थी। वहां काम करने वाले एक ड्राइवर ने उसका प्रोपोजल ठुकरा देने की वजह से राधिका पर एसिड फेंक दिया। इस हमले के कारण उसके शरीर के कई अंग बुरी तरह झुलस गए। 
विज्ञापन

 

'पति ने शादी के लिए खाईं 72 नींद की गोलियां'

wife disclosed her married life was disaster for her then the acid attack 

इसके बाद राधिका की जिंदगी में एक अच्छा मोड़ आया जब राधिका से एक शख्स रोहन (बदला हुआ नाम) ने शादी करने को कहा। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगे थे। रोहन के परिजन इस शादी को लेकर राजी नहीं थे, वजह थी राधिका का अच्छा न दिखना। फिर भी दोनों ने शादी कर ली, पर इस शादी का नतीजा जो निकला वो बेहद खौफनाक था।

राधिका ने बताया कि जो इंसान शादी करने के लिए 72 नींद की गोलियां खा गया, वो इस कदर बदलेगा मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था। राधिका ने बताया कि रोहन हर किसी को राधिका पर किए एहसान को जाहिर करता था। वो कहता था कि एसिड अटैक होने के बावजूद उसने उससे शादी की। 

रोहन ने एक नहीं करीब 30 से ज्यादा बार रिश्तेदारों और दोस्तों के सामने इस बात को जाहिर किया। राधिका ने कहा कि वो एसिड अटैक के हमले से शारीरिक रूप से घायल हुई थी, लेकिन इस शादी से वो मानसिक और शारीरिक दोनों तरीकों से प्रताड़ित हुई।

सैलरी के पैसे दे देती थी पति को

wife disclosed her married life was disaster for her then the acid attack 

रोहन अक्सर राधिका को ये ताना भी मारता था कि उसके इलाज के लिए उसने न जाने कितने पैसे बर्बाद किए हैं। लेकिन सच्चाई ये थी कि राधिका अपनी पूरी सैलरी उसे या ससुराल वालों को थमा देती थी। इतना ही नहीं अपने इलाज के लिए भी राधिका को रोहन से पैसों की भीख मांगती थी। ये सब शादी के महज दो सालों बाद ही शुरू हो गया था।

दुखी राधिका ने अपने मां-बाप के पास जाना ही बेहतर समझा, क्योंकि जो जानवरों वाला व्यवहार उसके साथ किया जा रहा था वह उसे झेल नहीं पा रही थी। राधिका ने तलाक की लड़ाई लड़ने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया, जहां उसने घरेलू हिंसा को अपनी अहम समस्या बताया। राधिका ने कोर्ट को कहा कि ससुराल वाले उसे रोज प्रताड़ित करते थे और दो बार उसका जबरन अबॉर्शन भी करवाया गया।

विज्ञापन

जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है राधिका

wife disclosed her married life was disaster for her then the acid attack 

कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घरेलू हिंसा कानून 2005 के तहत रोहन और उसके घर वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कोर्ट ने शारीरिक और मानसिक पर परेशान किए जाने के एवज में राधिका को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।  इस फैसले के बाद राधिका काफी खुश है। राधिका ने कहा कि वो इन खौफनाक सालों को भूलकर आगे बढ़ना चाहती है। उसने कहा कि वो अपने इलाज पर ध्यान देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed