फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Widow gangraped by local youths while having bath

घर में नहा रही थी विधवा, तमंचा दिखाकर गैंगरेप

Tue, 12 Apr 2016 04:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Tue, 12 Apr 2016 04:41 PM IST
सार

  • मोहल्ले के लड़कों ने किया 2 बच्चों की विधवा मां से गैंगरेप
  • नहाते वक्त घर में घुस आए तीन आरोपी और तमंचा दिखाया
  • पीड़िता पहले भी कई दफा कर चुकी थी आरोपी की शिकायत
  • वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Widow gangraped by local youths while having bath
नहाते वक्त विधवा से गैंगरेप, मोहल्ले के लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के शामली के कांधला में घर में घुसकर तीन युवकों ने तमंचे से आतंकित करके विधवा से गैंगरेप किया। पीड़िता ने तहरीर देकर एक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक अनवर आए दिन अश्लील हरकतें करता रहता था। उसके परिजनों से इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन वह बाज नहीं आया। 
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को जब वह घर पर स्नान कर रही थी तो अनवर और उसके दो साथी घर में घुस आए। तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए तीनों ने रेप किया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शनिवार रात पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी अनवर की तलाश में दबिश दी जा रही है।

उधर चिकित्सा रिपोर्ट आने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed