{"_id":"5a16dacf4f1c1bce408b8a4e","slug":"west-bengal-two-young-man-hanged-himself-in-police-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवकों ने थाने में लगाई फांसी, सवालों के घेरे में पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवकों ने थाने में लगाई फांसी, सवालों के घेरे में पुलिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में चोरी के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार दो युवकों की रहस्यमय तरीके से मौत ने पुलिस वालों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इन दोनों ने अलग-अलग थानों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनमें से एक घटना मंगलवार को हुई और दूसरी बुधवार को।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अकीबुल इस्लाम (18) ने बुधवार को महानगर के मटियाबुर्ज थाने में पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। उसे सोना चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ें:- छात्र को फेसबुक पर हुआ प्यार, चार पेज का सुसाइड नोट लिख खत्म कर ली जिंदगी
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पूछताछ करने वाले पुलिस अधिकारी के कुछ देर के लिए कमरे से बाहर जाने के दौरान ही उसने बेल्ट और जूते के फीते की सहायता से फांसी लगा ली। एक अन्य मामले में उत्तर 24-परगना जिले के न्यू बैरकपुर पुलिस लाकअप में सुदर्शन सरकार (29) ने खुदकुशी कर ली।
स्थानीय लोगों ने उसे चोरी के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। उसने लाकअप में कंबल की सहायता से फांसी लगाई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।