{"_id":"580721894f1c1b562c704380","slug":"villagers-put-blame-of-police-that-they-killed-a-man-bruatlley-in-up-s-braeillly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंदूक के कुंदों से ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बंदूक के कुंदों से ग्रामीण को बेरहमी से पीटा, हुई मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : dna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है। बरेली के ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव लोहारनपुरवा में अवैध शराब पकड़ने के लिए पुलिस दबिश के दौरान गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों का आरोप है कि व्यक्ति की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने लाश को घटनास्थल से उठने नहीं दिया और जमकर हंगामा किया। हालत की नजाकत को देखते हुए पुलिस टीम वहां से भाग खड़ी हुई। बरारी ग्राम पंचायत के मजरा लोहारनपुरवा में अवैध रूप से शराब बनने की सूचना पर मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पुलिस गांव में गई थी।
विज्ञापन
बंदूक के कुंदे से करते रहे पुलिसकर्मी वार
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किसी काम से आए तंबोलिन पुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय राम चंद्र तंबोली को पकड़ लिया। एक सिपाही ने बंदूक के कुंदे से उसकी बुरी तरह पिटाई की। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामचंद्र की मौत से गांव में गुस्सा भड़क उठा तो पुलिस टीम वहां से भाग निकली।
तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर पूर्व विधायक और सपा नेता यशपाल चौधरी ने कहा है कि यदि मृतक के परिवार वाले चाहेंगे तो दोषी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, तभी पोस्टमार्टम होगा।
तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर पूर्व विधायक और सपा नेता यशपाल चौधरी ने कहा है कि यदि मृतक के परिवार वाले चाहेंगे तो दोषी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, तभी पोस्टमार्टम होगा।