फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Victim cuts rapist ear and reached to ssp office

दांतों से काटा दुष्कर्मी का कान और हाथ में लेकर SSP ऑफिस पहुंच गई रेप पीड़िता

Thu, 05 Oct 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले Updated Thu, 05 Oct 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Victim cuts rapist ear and reached to ssp office
Demo pic
महिला के साथ युवक ने रेप किया तो इस महिला ने अपने बचाव में उसका कान अपने दांतों से चबाकर काट दिया। महिला कटे हुए कान को लेकर एसएसपी ऑफिस तक पहुंच गई। जिसने भी ये वाकया देखा दंग रह गया।
विज्ञापन


मामला बुधवार का है, जहां एएसपी ऑफिस में रेप पीड़िता आरोपी का कटा कान लेकर पहुंची। यूपी रे थाना गोंडा क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता रेप का शिकार हुई। 4 युवकों ने जबरदस्ती उसे दबोच लिया एक ने ज्यादती की। उसी दौरान पीड़िता ने एक आरोपी के कान को अपने दांतों से काट लिया।
विज्ञापन

घर में सो रही थी महिला

सोमवार रात साढ़े 11 बजे एक महिला अपने घर में सो रही थी। उसका पति बाहर गायों के निकट घेर में सो रहा था। आरोप है कि इसी गांव के चार युवकों ने घर के अंदर घुसकर महिला को चारपाई पर दबोच लिया। एक युवक ने रेप किया, तो इस महिला ने उसके कान को अपने दांतों के काट लिया। 

युवक के कान में खून बह निकला और वह चीखने लगा। शोर मचने पर महिला का पति, देवर आदि पहुंच गए। खुद को फंसता देखकर चारों आरोपियों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अगले दिन जब पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गई, तो पुलिस ने टरका दिया। अब यह लोग एसएसपी के पास पहुंचे। महिला ने आरोपी के कटे कान का हिस्सा भी दिखाया। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed