{"_id":"572b1acb4f1c1b22175cda8a","slug":"varanasi-teacher-kidnapped-and-raped-a-10-class-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की छात्रा को टीचर ने किया अगवा, दोस्त संग किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं की छात्रा को टीचर ने किया अगवा, दोस्त संग किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंडरा (वाराणसी)
Updated Thu, 05 May 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की छात्रा का एक शिक्षक द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के दबाव बनाने पर आरोपी मंगलवार रात किशोरी को उसके गांव के बगल में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
किसी तरह से घर पहुंची किशोरी ने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई तो सभी थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी शिक्षक सहित तीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
फूलपुर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चंदौली के साहबगंज क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। इन दिनों वह घर पर ही थी कि 12 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
फूलपुर पुलिस के पास बुधवार को पहुंची किशोरी ने बताया कि उसका अपहरण साहबगंज क्षेत्र की एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक रज्जूपुर निवासी निसार अहमद ने किया था। इसके बाद निसार, उसका दोस्त ऑटो चालक चोलापुर का पलहीपट्टी निवासी राकेश और दो अन्य ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।