{"_id":"5a380e064f1c1b001c8b9add","slug":"uttar-pradesh-young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-allahabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, चौंकाने वाली बातें जिसने पढ़ी वो हुआ हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, चौंकाने वाली बातें जिसने पढ़ी वो हुआ हैरान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। नोट में चौंकाने वाली बातें लिखीं थी। जिसने भी सुसाइड नोट पढ़ा वो हैरान हो गया। जानिए मृतक ने सुसाइड नोट में क्या लिखा।
घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। यमुनापार में मेजा इलाके के कठौली गांव में फुफेरे भाई की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 23 साल के रामसागर निषाद ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पढ़ें:- छात्र को फेसबुक पर हुआ प्यार, चार पेज का सुसाइड नोट लिख खत्म कर ली जिंदगी
विज्ञापन
फुफेरा भाई एक लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने और पैसे ऐंठने लगा था। उसी वीडियो को देखकर युवक की नवविवाहित पत्नी ने तीन महीने पहले फांसी लगा ली थी। अब उससे भी दो लाख रुपये मांग रहा था। सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी की तलाश हो रही है।
कठौली गांव में रहने वाले गंगाराम निषाद के दो बेटों में छोटा रामसागर निषाद (23) मजदूरी करता था। सोमवार भोर में उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पता चला तो घर में कोहराम मच गया। खबर मिली तो मेजा रोड चौकी से सब इंस्पेक्टर राजकमल यादव ने वहां आकर शव को फंदे से उतारकर निरीक्षण किया।

तलाशी के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला। उसमें रामसागर की तरफ से लिखा था कि वह करछना के सेमरहा में रहने वाले अपने फुफेरे भाई दीपू से परेशान होकर मौत को गले लगा रहा है। दीपू ने एक लड़की के साथ उसकी अश्लील वीडियो मोबाइल फोन पर बना ली थी।
वह वीडियो सबको बांटने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठता रहता था। तब रामसागर की शादी नहीं हुई थी। पांच जून को सेमरहा की पूजा के साथ रामसागर की शादी हुई थी। 13 सितंबर को नवविवाहिता पूजा ने फांसी लगा ली थी।
पढ़ें:- चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवकों ने थाने में लगाई फांसी, सवालों के घेरे में पुलिस
सुसाइड नोट में रामसागर ने लिखा है कि फुफेरे भाई दीपू ने वही वीडियो उसकी पत्नी को दिखा दिया था जिसके बाद उसने फांसी लगा ली थी। पत्नी की आत्महत्या के बाद अब दीपू उससे भी दो लाख रुपये मांग रहा था। धमकाता था कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो व्हाट्स एप पर वायरल कर देगा।
रामसागर ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार फुफेरा भाई है। इस सुसाइड नोट को देखने के बाद पुलिस ने सेमरहा में आरोपी दीपू के घर छापा मारा लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसके परिजनों ने पुलिस से कहा कि वह तो अभी नाबालिग है। वह कैसे वीडियो बनाकर धमका सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।