फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uttar pradesh man committed suicide in bijnor

बेटी की शर्मनाक करतूत, घर बुलाया प्रेमी तो पिता ने उठाया जानलेवा कदम

Tue, 28 Nov 2017 02:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Tue, 28 Nov 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh man committed suicide in bijnor
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटी की करतूत से शर्मिंदा हुए लाचार बाप ने ऐसा खतरनाक कदम उठाया कि लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की है। यहां रहने वाली एक युवती का दूसरे गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को यह पसंद नहीं था। उन्होंने युवती पर बंदिश लगा दी। इस पर युवती ने अपने प्रेमी को घर पर ही बुला लिया।  

पढ़ें:- पत्नी ने खुदकुशी से पहले 3 पेज का लिखा दर्दभरा नोट, बोली मरने के बाद भी मुझे ना हाथ लगाए मेरे पति
विज्ञापन


इस घटना से शर्मिंदा हुए बाप विशाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने की खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला जाटान इलाके में रहने वाले विशाल शर्मा की बेटी का गांव जुड्डी के रहने वाले शिवम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिजनों को युवती के प्रेम प्रसंग का पता चला तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। 
 

uttar pradesh man committed suicide in bijnor
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
शुक्रवार को युवती ने अपने प्रेमी को घर के बाहर मिलने के लिए बुला लिया। परिजनों ने दोनों को कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। वहीं बेटी की इस करतूत से खफा पिता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। 

पढ़ें:- सिरफिरे आशिक ने की युवती की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली

रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने युवती और उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवती की करतूत से शर्मिंदा होकर विशाल शर्मा ने फांसी लगाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed