{"_id":"57396b0d4f1c1b2a4aac725a","slug":"use-of-toilet-water-in-soup-in-duronto-express-sparks-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में टॉयलेट के पानी से सूप बनाकर परोसा, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में टॉयलेट के पानी से सूप बनाकर परोसा, यात्रियों ने किया हंगामा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलगाड़ियों में जहां मिलने वाले खाने की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर बात की जा रही हैं वहीं दूरंतो एक्सप्रेस से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
विज्ञापन
एर्नाकुलम से मुंबई जा रही दूरंतो ट्रेन के यात्रियों ने उस वक्त बवाल खड़ा कर दिया जब एक यात्री ने स्टेशन मास्टर से शिकायत कर कहा कि ट्रेन में परोसा गया टोमैटो शूप टॉयलेट के पानी से तैयार किया गया था। एक यात्री ने केरल के कोझीकोडे स्टेशन में रविवार को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्साए लोगों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और 15 मिनट तक ट्रेन को रोके रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के शौचालय से एक कैंटीन कर्मचारी को यात्रियों ने पानी लेते हुए देखा था।
कर्मचारी ने शौचालय के नल से टोमैटो शूप में पानी मिलाते दिखा था जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया था।