पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर ढेर, दरोगा को भी लगी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया में हिस्ट्रीशीटर बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मारा गया। लेकिन इस मुठभेड़ में दरोगा को भी गोली लग गई।
हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी की तलाश में निकली पुलिस और एसओजी की टीम का सामना अचानक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके साथियों से हो गया। माझा इलाके के मुड़ेरीपुर गौरिया नयन गांव में घाघरा के करीब बुधवार को हुई मुठभेड़ में गोंडा के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राम कुमार यादव और उसके साथियों से मुठभेड़ हो गया।
इसमें पुलिस राम कुमार यादव को लुढ़काने और तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कामयाब हुई है। लेकिन बदमाशों की गोली से छावनी थाने में तैनात गोला (गोरखपुर) के रहने वाले दरोगा आदित्य यादव जख्मी हुए हैं।
झोपड़ी के भीतर से बदमाशों ने झोंकी फायर
दरअसल पुलिस को इलाके के चर्चित प्रकरण अरविंद सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश थी। वांछित के मुडे़रीपुर गांव के आसपास घाघरा नदी के दोआब में जगह बदल कर रहने का सुराग मिलने पर एसओजी प्रभारी सर्वेश राय अपनी व छावनी थाने की पुलिस टीम के साथ बुधवार सुबह करीब आठ बजे इलाके में सक्रिय हुए।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने लगभग ढाई घंटे बाद एक खेत में रखे छप्पर को घेरा तो भीतर से फायरिंग शुरू हो गई। एकाएक हुई इस जवाबी कार्रवाई से पुलिस संभल पाती कि उससे पहले टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर आदित्य यादव को गोली लग गई। साथी हो लहूलुहान देख पुलिस ने टीम ने भी गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
इससे झोपड़ी में मौजूद लोगों में भगदड़ मची और भागने के क्रम में एक शख्स पुलिस की गोलियों की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गया। उसकी पहचान गोंडा में नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के रहने वाले राम कुमार यादव के रूप में हुई, जो गोंडा पुलिस रिकार्ड में हिस्ट्रीशीटर है और बस्ती की कुछ वारदातों में भी वांछित था।
मुठभेड़ में राम कुमार के साथी फैजाबाद में रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के कौशल्या घाट निवासी कमलेश माझी को भी लगी है। पुलिस के मुताबिक कमलेश भी बड़े बदमाशों में शुमार है, जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज दिलाया जा रहा है। इसके अलावा मौके से छावनी थाना क्षेत्र के लजघटा निवासी धर्मेंद्र गुप्ता, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर में रहने वाले राजकुमार संवारे को गिरफ्तार करने में भी कामयाबी मिली है।
मुठभेड़ की जानकारी पर कुछ देर बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ रुधौली, एसडीएम आरबी सिंह सहित दुबौलिया थानाध्यक्ष जगदीप दुबे, एसओ रवींद्र सिंह, निर्भय नरायन सिंह, दद्दन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों की देखरेख में घायल दरोगा आदित्य यादव को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।