फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   UP police registered fir against dead man

सुबह शव पोस्टमार्टम को भेजा, दोपहर को उसी मुर्दे के खिलाफ कर दिया केस दर्ज

Thu, 05 Oct 2017 02:26 PM IST
मनोज कुमार शर्मा
मनोज कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
UP police registered fir against dead man
इसे लापरवाही कहें या जान-बूझकर की गई गलती, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने मृत व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि सुबह पुलिस ने पेड़ से उतारकर उस व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दोपहर होते होते उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मामला उप्र के जेवर का है, जहां कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह कस्बे के लोगों ने दाऊजी मंदिर के पीछे जंगलों में नीम के पेड़ पर कोठेतरिया निवासी गौरव का शव लटका होने की सूचना दी। पुलिस ने गौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

सुबह मिली केस की जानकारी

दोपहर होते-होते जेवर पुलिस ने मृतक गौरव के खिलाफ पड़ोसी रघुराज सिंह की शिकायत पर कमल सिंह की गर्दन पर हमला करने और गाली-गलौज के बाद जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर दिया। जांच सब इंस्पेक्टर ईशम सिंह को सौंपी गई।

मृतक गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना उसके परिजनों को बुधवार सुबह मिली। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए और आरोप लगाया कि गौरव ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। 

सोमवार को घटना और मंगलवार को रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, गौरव ने कमल की गर्दन पर ब्लेड से हमला किया था। कमल का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजन का कहना है कि कमल पर हमला सोमवार को हुआ, लेकिन पुलिस ने मंगलवार को करीब तीन बजे शिकायत मिलने पर इसे दर्ज किया। मंगलवार सुबह ही पेड़ पर लटका गौरव का शव बरामद हुआ था।

मृतक गौरव ने पड़ोसी कमल सिंह की गर्दन पर सोमवार को हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। इसकी शिकायत कमल के परिजन ने पुलिस को दी थी। इसकी जांच के बाद मंगलवार को गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, गौरव ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को फांसी लगा ली, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed