फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Unknown people murdered woman in Thane

हत्या: ठाणे में महिला की हत्या कर शव को सोफे में छिपाया, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Wed, 16 Feb 2022 07:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क अमर उजाला, ठाणे Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 07:24 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने महिला का शव उसी के घर में सोफे के बिस्तर में छिपा दिया। बुधवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन
Unknown people murdered woman in Thane
ठाणे में महिला की हत्या - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में एक महिला का शव उसके घर से मिला है। शव उसके घर में सोफे पर छिपाया गया था। बुधवार को मनपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शेखर बागड़े ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मृतका की हत्या मंगलवार को की गई थी। मृतका सुप्रिया शिंदे का गला घोंटा गया था। साथ ही अज्ञात लोगों द्वारा उसके सिर पर प्रहार किया गया था। घटना दोपहर 12.30 बजे से रात 9 बजे के बीच हुई, जब महिला का पति काम पर था।
विज्ञापन


घटना की जांच में सामने आया है कि घटना वाले दिन सुप्रिया शिंदे ने अपने पड़ोसी से तबीयत खराब होने की बात कहते हुए अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए कहा था। जब वह स्कूल के बाद बच्चे को लेने नहीं आई, तो शिक्षक ने पड़ोसी से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता अपने घर पर नहीं मिली, तो उसके पति को सूचित किया गया। साथ ही काफी तलाशी भी की गई। खोजबीन के दौरान उसका शव सोफे के बिस्तर में छिपा हुआ मिला।


मनपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शेखर बागड़े ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed