फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   uber driver caught who has done around 7 crore rupees transactions through his account

#नोटबंदी: उबर कैब ड्राइवर के खाते से हुआ 7 करोड़ का लेन देन

Fri, 23 Dec 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
uber driver caught who has done around 7 crore rupees transactions through his account

एक तरफ जहां जनता कैश किल्लत का सामना कर रही है, वहीं देश में नए नोटों की धांधली भी जोरों से चल रही है। आयकर विभाग समेत बड़े विभाग आए दिन छापेमारी कर करोड़ों रुपये के घोटालों का खुलासा कर रहे हैं। हैदराबाद से ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक कैब ड्राइवर के अकाउंट से करोड़ों रुपये की लेन देन का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने छापेमारी में पाया कि नोटबंदी के लागू होने के बाद हैदराबाद के उबर कैब ड्राइवर के अकाउंट से करीब 7 करोड़ रुपये की लेन देन की गई है। सूत्रों के अनुसार नवंबर के दूसरे हफ्ते में कैब ड्राइव के अकाउंट में करोड़ों रुपये डाले गए और बाद में उन्हें आरटीजीएस के जरिए निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में खाता है, जिसमें करोड़ों रुपये की धांधली की गई।
विज्ञापन

 

आईटी ने पूछा तो नहीं दे पाया जवाब

uber driver caught who has done around 7 crore rupees transactions through his account
New notes

आयकर अधिकारियों के सूत्रों के अनुसार जब आरोपी ड्राइवर से करोड़ों की लेने देन के बारे में पूछा तो वह इन ट्रान्जेक्शन के बारे में बताया नहीं पाया और एक बड़े गोरखधंधे का खुलासा हुआ। जांच में जुटी पुलिस ने बैंक और उसके पास लगे सीसीटीवी से भी मामले की तफतीश की। सीसीटीवी में सामने आया कि दो ड्राइवरों ने बैंक में पैसा जमा कराया था।

इसके बाद वो पैसा आरटीजीएस के जरिए एक व्यापारी को ट्रांसफर कर दिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार ड्राइवर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 7 करोड़ पर टैक्स देने को राजी हो गया। इस हिसाब से उसे इस पैसे का 25 फीसदी यानि करीब 3.5 करोड़ रुपये भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed