फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two youth stoles gold chain of mother mary statue in mumbai's kurla

चोरों ने कहा, चोरी इसलिए की ताकि पिता की हो सके जमानत

Thu, 23 Feb 2017 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
two youth stoles gold chain of mother mary statue in mumbai's kurla
- फोटो : mid-day

मुंबई के कुर्ला में मदर मेरी की मूर्ति से सोने की चेन चुराने की घटना सामने आई है। चेन चुराने वालों को सीसीटीवी में चोरी करते हुए साफ देखा गया है। इस मामले में रोचक बात है कि दो बेटों ने अपने पिता की जमानत के लिए इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


चोरी करने वालों में एक का नाम किरण रोडे है और दूसरे का नाम बाबू कूंचीकुर्व है जो कि 19 साल का है। दोनों कूर्ला के पश्चिम में मकाड़वाला में रहते हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक दोनों का पिता चोरी के आरोप में ही जेल में बंद है और घर के हालात खराब होने की वजह से उसकी जमानत नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन

धार्मिक भावना आहत करने का भी है आरोप

two youth stoles gold chain of mother mary statue in mumbai's kurla

दरअसल, मदर मैरी की मूर्ति जो कि क्रिस्चन रोड पर स्थापित है, उसे रविवार को बुरी हालत में पाया गया था। इस घटना के बाद ही लोगों में नारजगी देखी गई और घटना का विरोध किया जाने लगा। 
मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों बेटों ने ही मदर मेरी की मूर्ति के साथ ये हरकत की है।

पूछताछ में एक युवक ने बताया कि पिता की जमानत के लिए उन्होंने ये सब किया। सीसीटीवी में चोरी के लिए इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर ट्रेस किया गया।

ये नंबर दोनों भाईयों में से एक के नाम पर रजिस्ट्रेड है। सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही धार्मिक भावना आहत करने के आरोप भी लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed