फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two women will commits suicide if they will not allow to be live in relationship in mathura

अजब प्रेम की गजब कहानी: जब शादी को बेताब दो सहेलियां पहुंचीं थाने

Mon, 20 Feb 2017 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
two women will commits suicide if they will not allow to be live in relationship in mathura

प्यार का नशा दो महिलाओं पर इस कदर छा गया है कि वो अब एक शादी-शुदा जोड़े की तरह रहना चाहती हैं। ये मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा का है। मीडिया की खबरों के मुताबिक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की चाहत रखने वाली महिलाओं ने अपने रिश्ते को बचाए रखने के लिए पुलिस से मदद मांगी हैं। दोनों ने बताया कि उनका ये रिश्ता परिवारों वालों को कतई बर्दाश्त नहीं है।

विज्ञापन


लेकिन दोनों में अपने प्यार को पाने का ऐसा खुमार है कि उन्होंने अपनी जान देने की धमकी दे डाली है। अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि वो किसका साथ दे। दोनों ने पुलिस से अपनी जान पर हमला होने की शिकायत भी दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

एक का हुआ तलाक तो दूसरी कर रही है पढ़ाई

two women will commits suicide if they will not allow to be live in relationship in mathura

इस रिश्ते का खुलासा होने के बाद दोनों के परिजनों ने उनकी पिटाई की है। इसी बात से नाराज दोनों महिलाएं थाने पहुंची और अपनी जान बचाने की मांग करने लगी। उन्होंने थाने में यह भी कहा कि अगर उन्हें लिव-इन में नहीं रहने दिया गया तो वे सुसाइड कर लेंगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन दोनों में एक महिला अपनी सात साल पुरानी शादी को तोड़ चुकी है, जबकि दूसरी महिला अभी भी पढ़ाई कर रही है। एक ही गांव की रहने वालीं दोनों महिलाएं एक ही समुदाय की भी हैं।

परिजन जब थाने पहुंचे तो उन्होंने देश में समलैंगिकता को अपराध मानने का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ये रिश्ता नाजायज है और आईपीसी की धारा 377 में साफ है कि अपने जैसे लिंग के साथ संबन्ध बनाना कानूननजुर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed