फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   two sons killed father and step mother in basti

कलयुगी बेटों ने बाप और सौतेली मां को कुल्हाड़ी से काटा, वजह जानकर हर कोई हैरान

Sat, 06 Jan 2018 11:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
two sons killed father and step mother in basti
बेटे अपने बाप और सौतली मां के साथ ऐसा कर सकते हैं, इसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। जब आरोपियों ने हत्या की, पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जानिए क्या थी हत्या की वजह...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। हर्रैया इलाके के महूघाट में संपत्ति के विवाद में दो बेटों ने अपने पिता और सौतेली मां की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। करीब साढ़े तीन घंटे बाद खुद हर्रैया थाने पहुंचकर बेटों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- 13 साल के लड़के ने की 6 साल की बच्ची की हत्या, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्रैया कस्बे के महूघाट में रहने वाले हृदयराम चौहान (62) की पहली पत्नी की मौत करीब 20 साल पहले हो चुकी थी। पहली पत्नी से चार बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। हृदयराम बेटे के साथ पूना में राजगीर का कार्य करते थे। 

करीब डेढ़ साल पहले छावनी के खिदरीपुर गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुनीता को साथ लेकर गांव लौटे और स्थायी तौर पर रहने लगे थे। पिता के इस कदम को लेकर बेटों से अनबन शुरू हो गई। इसके कारण आए दिन विवाद होने लगा। 

two sons killed father and step mother in basti
कुछ दिन पहले हृदयराम पूना में अपने मकान को बेचने गए थे। इस पर पूरे परिवार ने ऐतराज जताया। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे संपत्ति को लेकर घर में झगड़ा शुरू हुआ तो हृदयराम ने कुल्हाड़ी लेकर घर में मौजूद दो बेटों राजेंद्र और राजेश को दौड़ा लिया। 

पढ़ें:- बुजुर्ग दंपति ने की खुदकुशी की कोशिश, सामने आई ऐसी वजह हर किसी का खौल गया खून

इससे गुस्से में आकर दोनों ने पिता से कुल्हाड़ी छीनकर उस पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बीच-बचाव के लिए आई सुनीता पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

घर के आंगन में घटी इस घटना की भनक पड़ोसियों तक को नहीं लग सकी। करीब तीन घंटे बाद दोनों आरोपी बेटे थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह को वारदात के बारे में जानकारी दी। आरोपियों ने पूछताछ में सौतेली मां सुनीता द्वारा पैतृक संपत्ति बेचकर रकम उसके नाम करने का दबाव बजाए जाने को हत्या का कारण बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed