फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two hundred crore worth of fraud cheating company director arrested in Allahabad

दो सौ करोड़ की ठगी करने वाला फर्जी कंपनी का निदेशक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Fri, 01 Dec 2017 10:23 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 01 Dec 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two hundred crore worth of fraud cheating company director arrested in Allahabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
फिल्म इंडस्ट्री में निवेश से मोटा फायदा मिलने का झांसा देकर लगभग 200 करोड़ रुपये हड़पने वाली फर्जी कंपनी के एक निदेशक को एसटीएफ ने सिविल लाइंस में गिरफ्तार किया है। उसके कार्यालय से लैपटॉप, कंप्यूटर, मोहरें, चेक आदि बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


ठग गिरोह के चार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है, जिन्होंने लखनऊ में दफ्तर खोलकर कई राज्यों में हजारों लोगों को चूना लगाया। ठगे गए लोगों ने इस गैंग के खिलाफ इलाहाबाद और लखनऊ में केस लिखाए थे। एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट को लंबे समय से ऑनलाइन ठगी की शिकायत मिल रही थी। 
विज्ञापन


पढ़ें:- फर्जी फाइनेंस कंपनी पर STF का छापा, संचालक समेत 32 युवतियां गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय सिंह को सूचना मिली कि फिल्म इंडस्ट्री में निवेश करने पर भारी लाभ का प्रलोभन देकर ठगी करने वाली एक फर्जी कंपनी एम्परर मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने सिविल लाइंस में ताशकंद मार्ग स्थित इंफ्रा प्राइवेट लिमिडेट की इमारत में कार्यालय खोल रखा है। 

यह भी जानकारी मिली कि इस कंपनी के खिलाफ यहां सिविल लाइंस तथा लखनऊ के विभूति खंड थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने कार्यालय में छापा मारकर स्थानीय निदेशक ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहां एक कंप्यूटर सेट, लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के चेक, आठ रजिस्टर, पांच मोहरें, कंपनी के चार मुख्य संचालकों के व्हाट्स एप के स्क्रीन शाट भी जब्त किए।

Two hundred crore worth of fraud cheating company director arrested in Allahabad
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
शहर में रसूलाबाद तेलियरगंज निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह कई साल से ऑनलाइन प्राइवेट कंपनियों में काम करता रहा है। उसकी मुलाकात बरेली जनपद के मोहम्मद असीर से हुई थी, जो उसे 14 मार्च को एम्परर मीडिया एवं एंटरटेनमेंट कंपनी के सेमीनार में लखनऊ में फैजाबाद रोड स्थित रिसार्ट ले गया।

वहां कंपनी की डायरेक्टर हरियाणा की अनारा गुप्ता, नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, वाराणसी के शत्रुघ्न टी सिंह तथा भोजपुरी के कई कलाकार मौजूद थे। दूसरे दिन उसे विभूति खंड में कंपनी मुख्यालय ले जाया गया। ओमप्रकाश के अनुसार उसे बताया गया कि यह कंपनी हिंदी और भोजपुरी फिल्में बनाती हैं। कंपनी को कई फिल्मों में पैसा लगाने पर भारी फायदा हुआ है।

पढ़ें:- ATM हैंग कर यूं करते थे ठगी, पुलिस ने धरदबोचा

यह कंपनी फिल्मों में माफिया की बजाय आम लोगों से पैसों का निवेश कराती है। फिर लोगों को निवेश का लाभ दिया जाता है। कंपनी के संचालकों ने उससे कहा कि जितना पैसा लगाओगे, उसका छह प्रतिशत साप्ताहिक लाभ दिया जाएगा, साथ ही जोड़े गए लोगों के निवेश का भी 10 फीसदी लाभ उसे मिलेगा।

ओमप्रकाश ने यहां सिविल लाइंस के कार्यालय में काम शुरू कर दिया। वह कंपनी की एक मेल आईडी के जरिए लोगों को जोड़ने लगा। लोगों से मिले पैसे या चेक कंपनी के लखनऊ के अलग-अलग खातों में जमा कराए। मई से नवंबर के बीच ही उसने 1011 लोगों की आईडी बनाकर तकरीबन तीन करोड़ रुपये कंपनी के खातों में जमा कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed