{"_id":"58830f544f1c1b632aeffa04","slug":"two-girls-takes-oath-for-their-love-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों ने एक-दूसरे के प्यार में खाई जीने-मरने की कसमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवतियों ने एक-दूसरे के प्यार में खाई जीने-मरने की कसमें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा मामले सामने आया है जिसमें दो युवतियां जीवनभर साथ रहना चाहती हैं। ये दोनों किसी अन्य युवक से शादी नहीं करना चाहतीं। परिजनों ने सख्ती की तो दोनों एसएसपी ऑफिस पहुंच गईं और जान को खतरा बताते हुए परिजनों पर कार्रवाई की मांग की। दोनों ने रोते हुए कहा कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं, उन्हें उनकी जिंदगी जीने का हक दिया जाए।
विज्ञापन
दो युवतियां शुक्रवार को एसएपी ऑफिस पहुंची। एक युवती मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव और दूसरी भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव की है। दोनों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि वह एकसाथ गढ़ रोड पर ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। दोनों के परिजन उन्हें साथ नहीं रहने देना चाहते।
विज्ञापन
जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां
lesbians
कुछ दिन पहले परिजनों ने ब्यूटी पार्लर में आकर तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। तब से अब तक बंधक बनाकर रखा हुआ था। परिजन उनकी शादी कहीं और जबरन कराना चाहते हैं। किस तरह दोनों उनके चंगुल से छूटकर यहां आई हैं। दोनों ने एकसुर में कहा कि वे बालिग और पढ़ी लिखी हैं। दोनों एकसाथ अपनी मर्जी से जीवनभर साथ रहना चाहती हैं। इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए और घर से जाने के बाद परिजनों की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई न की जाये।