फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two engineers arrested for trying to slip out with Rs 24 lakh from RBI

आरबीआई से चोरी कर रहे दो इंजीनियर दबोचे गए

Fri, 29 Jul 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Two engineers arrested for trying to slip out with Rs 24 lakh from RBI
आरबीआई - फोटो : Getty

गुड़गांव आधारित फर्म में काम करने वाले दो मैकेनिकल इंजीनियरों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में करीब पांच साल पहले तैनात किया गया था, लेकिन इंजीनियरों की नीयत डोल गई और करीब 24 लाख रुपए पर हाथ साफ करते हुए पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पिछले शनिवार को आरोपियों ने करेंसी वेरिफिकेशन एंड प्रोसेसिंग सिस्टम मशीन से रुपए चुराए थे। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरोपियों ने मशीन में ही दो दिन तक रुपयों को छिपाए रखा, आखिर सुरक्षाकर्मियों ने एक्सरे मशीन के जरिए चोरी को उजागर कर दिया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम शिया शरन त्रिपाठी (38) और अमित कुमार शर्मा (23) हैं। आरोपियों के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अदालत ने दोनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए तिहाड़ जेल भेजा है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ आरबीआई के डेप्युटी जनरल मैनेजर एके मोदगिल ने 23 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी, जब सुरक्षाकर्मियों ने त्रिपाठी और शर्मा का दबोच लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूला अपना गुनाह-पुलिस

Two engineers arrested for trying to slip out with Rs 24 lakh from RBI

पुलिस के मुताबिक मोदगुल ने बताया पांच साल पर करेंसी नोटों को प्रोसेस करनी वाली मशीन को इस्टॉल किया गया था, तब आरोपियों को मशीन पर लगाया गया था। पुलिस की मानें तो एक सीवीपीएस मशीन से घंटे भर में पचास से साठ हजार नोट प्रोसेस हो जाते हैं।

सूत्रों की मानें तो अब तक की जांच में पता चला है कि सीवीपीएस मशीन में कुछ गड़बड़ी थी, जिससे कि डेटा कार्ड नोटों की जानकारी सेव नहीं कर रहा था। आरोपियों को इस बात की जानकारी थी, तभी दोनों ने रुपयों को चुराने की ठानी। दोनों ने बड़े ही शातिराना अंदाज से मशीन और डेटा कार्ड को बदल दिया और चोरी के रुपए मशीन में ही छिपा दिए।

पुलिस की मानें तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है और उन्हें अपनी करतूत के बारे में पूरी जानकारी दी है। पुलिस की मानें तो दिन के डेढ़ बजे आरोपी बैग में पैसे लेकर निकलने को थे, तभी एक्सरे मशीन में बैग रखने पर दबोचे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed