फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Two arrested including a women in cocain smuggling from rajdhani express

राजधानी एक्सप्रेस में सवार गांजा तस्कर गिरफ्तार, महिला भी शामिल

Sun, 28 May 2017 04:58 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 28 May 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a women in cocain smuggling from rajdhani express
गांजा - फोटो : Naaptol
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गांजा तस्करी के आरोप में महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजधानी एक्सप्रेस में विशेष तरह की पैकिंग कर गांजा लेकर दिल्ली आते थे। इनके दो सहयोगियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 24 मई को अपराध शाखा की ईस्टर्न रेंज को सूचना मिली थी कि कनन सरकार उर्फ रत्ना (34) व राजीव मजूमदार (27) डिबरूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से गांजा लेकर अजमेरी गेट की ओर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने अजमेरी गेट के पास जाल बिछा दिया। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने पांच बैग लिए कनन सरकार व राजीव को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत छह लाख रुपये है। पुलिस को इस मामले में रफीक व राजू की तलाश है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में चेकिंग की संभावना कम रहती है। इसी वजह वह एससी-3 में आरक्षण करवाकर बंगाल में अलग-अलग जगह से ट्रेन में चढ़ते थे। बाद में दिल्ली में गांजे की सप्लाई कर वापस लौट जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed