फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   twelve years old boy killed his grandfather in nalasopara

बच्चा पॉकिट मनी बंद होने पर दादा से था नाराज, कत्ल कर कुछ ऐसे निकाली भड़ास

Thu, 23 Feb 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
twelve years old boy killed his grandfather in nalasopara

एक 12 साल के बच्चे ने अपने दादा का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। लड़के के दिमाग में हत्या की ऐसी खूनी सनक बैठी कि उसने पहले 50 किलोमीटर का सफर तय किया और फिर अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया। उसके अंदर ये नाराजगी इसलिए थी क्योंकि उसकी जेब खर्चे उसके दादा की वजह से बंद हो गए।

विज्ञापन


घटना मुंबई के नालासोपारा की है, जहां से लड़के ने कटीना पहुंच कर खूनी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, लड़के का पिता देश से बाहर नौकरी करता है, or कुछ समय पहले उसने घर पर पैसे भेजना बंद कर दिया जिससे घर के हालात बिगड़ने लगे। लेकिन बच्चा बार बार मां से पैसे मांगता रहा।

विज्ञापन

दादा को विलेन मानने लगा था बच्चा

twelve years old boy killed his grandfather in nalasopara
कत्ल

वहीं पत्नी, पति के  पैसे न भेजने का कारण अपने ससुर को मानने लगी। उसका मानना था कि ससुर से भड़का देने के बाद ही पति का व्यवहार बदल गया है। इस बीच जब भी बच्चा, मां से खर्चा मांगता तो मां कहती अपने दादा से मांगो। घर के बिगड़े हालातों के बीच पत्नी की कई बार अपने ससुर से बहस भी हुई। 

पिछले हफ्ते भी कुछ ऐसा ही हुआ। बच्चे ने फिर से मां से पैसे मांगे तो उसने कहा कि अपने दादा से मांगो, जिन्होंने उनका खाना मुश्किल कर दिया है। मां के हर बार ऐसे व्यवहार से बच्चे के दिमाग में दादा की छवि एक विलेन की बन गई।

घर में मौजूद बुजुर्ग की बेटी को नहीं बख्शा

twelve years old boy killed his grandfather in nalasopara
demo pic - फोटो : अमर उजाला

बच्चा दादा से इस कदर नाराज हुआ कि उसने मन में दादा को मारने की ठान ली। एक दिन वो दादा के घर चाकू लेकर पहुंच गया। वहां बच्चे की दादा से कहासुनी होने लगी और उसने मौका देखते ही दादा पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। उसने 75 साल के दादा के चेहरे, छाती और कंधों पर कई वार किए।

जब घर में मौजूद बुजुर्ग की बेटी ने उसे ऐसा करने से रोका, तो बच्चे ने उसका हाथ बुरी तरह काट लिया। लड़की के चींखने पर पड़ोसी घर में पहुंच गए और बच्चे को काबू में करने लग गए। लड़की की शिकायत के आधार पर बच्चे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed