{"_id":"5735d6414f1c1b4969919864","slug":"tv-journalist-indradev-yadav-shot-dead-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस से घर लौट रहे पत्रकार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑफिस से घर लौट रहे पत्रकार की गोली मारकर हत्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
झारखंड के चत्रा जिले में एक पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर पांच थे जो दो बाइकों में सवार थे।
विज्ञापन
मिड-डे के मुताबिक, गोली लगने के बाद पत्रकार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले के शिकार हुए पत्रकार की पहचान इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है।
इंद्रदेव यादव यहां के एक स्थानीय टीवी चैनल में बतौर संवाददाता काम कर रहे थे। ऑफिस से घर लौटते वक्त रास्ते में उनका कत्ल कर दिया गया।
झारखंड जर्नलिस्ट असोसिएशन और झारखंड बिहार मंच व अन्य मीडिया संगठनों ने घटना पर चिंता व्यक्त की है और उसकी निंदा की है।
पत्रकार संगठनों सरकार से यादव के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।