तेलंगाना: जमीनी विवाद में स्थानीय नेता ने महिला की छाती पर मारी लात, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में धर्मपल्ली मंडल परिषद के अध्यक्ष और टीआरएस नेता ने एक महिला से कथित तौर पर मारपीट की है। घटना निजामाबाद जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई थी। इस घटना का एक वीडियो भी इंटनेट पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कितनी क्रूरता से इमादी गोपी उस महिला के साथ मारपीट कर रहे हैं।
Dharpally Mandal Parishad President Immadi Gopi of Telangana Rashtra Samithi kicked a woman in Indalwai village when she allegedly asked him to vacate her house, which he had sold to her at Indalwai Mandal headquarters of the district. Police case has been registered. #Telangana pic.twitter.com/cfreacPuwK
— ANI (@ANI) June 17, 2018विज्ञापन
वीडियो में जनप्रतिनिधि इमादी गोपी पहले तो महिला की छाती पर लात मारते हैं और जब वह नीचे गिर जाती है तो उसे लगातार लातों से मारते हैं। मामले पर पुलिस का कहना है कि पहले महिला ने ही उन्हें चप्पल से मारा था। यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा था जिसे लेकर गोपी और महिला के बीच मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है। जिसके बाद गोपी ने भी जवाबी कार्रवाई में शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने शिकायत में कहा है कि पिछले साल गोपी ने उसे 33.72 लाख रुपये में एक भूमि बेची थी। इस पर एक मकान भी बना हुआ था। उसने कहा कि उसे अभी तक भूमि नहीं मिली है। गोपी ने उससे इलाके में भूमि का मूल्य बढ़ जाने के बाद 50 लाख रुपये की भी मांग की और धमकी देने लगे।
पुलिस के मुताबिक महिला जमीन की मांग करने अपने परिवार के साथ गोपी के घर गई थी। वहां दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद महिला ने गोपी को कथित तौर पर अपनी चप्पल से मारा। पुलिस ने आगे बताया कि इसके बाद गोपी ने महिला को लातों से मारा।