{"_id":"59d3705c4f1c1bca538b57a8","slug":"three-students-run-over-by-train-while-taking-selfies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर सेल्फी फिर पड़ी महंगी, ट्रेन की चपेट में आने से 3 छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर सेल्फी फिर पड़ी महंगी, ट्रेन की चपेट में आने से 3 छात्रों की मौत
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौक से ली जाने वाली सेल्फी कब जानलेवा हो गई किसी को पता हीं नहीं पड़ा। दुनिया भर में सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसों में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। सोमवार को इस आंकड़ें में फिर से इजाफा हुआ...
मामला बेंगलुरु का है, जहां ट्रेन की पटरी पर सेल्फी ले रहे 3 युवकों की चलती ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना हेजजला और बिदादी स्टेशन के बीच सुबह 8:30 बजे की है। जनरल रेलवे पुलिस अधीक्षक एन. चैत्र ने बताया कि मैसूर से बेंगलुरु जा रही गोलगुम्बज एक्सप्रेस ने युवकों को रौंद दिया।

ले रहे थे सेल्फी
मृतक छात्र
पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त प्रतीक, रोहित और प्रभु के रूप में हुई। तीनों ही बेंगलुरु में प्री यूनिवर्सिटी कोर्स के छात्र थे। सुबह साढ़े बजे वॉन्ड्रेला में पिकनिक मनाने के लिए सभी घर से निकले, लेकिन सवा 9 के तकरीबन रास्ते में रूककर वो रेलवे ट्रैक के सामने सेल्फी लेने लगे।
सेल्फी लेने में मशगूल छात्रों को पता ही नहीं लगा कि कब खाली पड़े ट्रैक से ट्रेन आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों सेल्फी ले रहे थे। ट्रेन की टक्कर के कारण युवकों के शव कटी हुए हालत में ट्रैक पर दूरी तक फैल गए हैं। मृतक छात्रों की दो बाइक मैसूर रोड से लगी ट्रैक के पास खड़ी मिली है, साथ ही दो बैकपैक भी मिले हैं।