{"_id":"59ccb8974f1c1bf3538b4d03","slug":"three-man-arrested-after-raped-and-killed-his-female-friend-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASI की बेटी से गैंगरेप के बाद हत्या, शव सूटकेस में बंद कर फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ASI की बेटी से गैंगरेप के बाद हत्या, शव सूटकेस में बंद कर फेंका
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
ASI की बेटी का दोस्त ही उसके लिए गद्दार निकला। न सिर्फ उसने दोस्त के साथ छात्रा से गैंगरेप किया, बल्कि हत्या कर उसका शव सूटकेस में बंद कर फेंक दिया। घटना मुंबई की है। यहां पुणे की 22 साल की छात्रा के साथ उसके ही दोस्तों ने रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्प्रेस की खबर के अनुसार छात्रा इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मुंबई आयी थी।
साथ ही वह एक आईटी कंपनी में इंटर्नशिप करती थी। खबर के अनुसार छात्रा अपने दोस्त निकलेश पाटिल को अच्छे से जानती थी और वारादात के समय पाटिल के साथ उसका दोस्त निलेष खोबरागड़े भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नागपुर से पुणे छात्रा से मिलने आये और उससे मुलाकात की। इस दौरान आरोपियों का अक्षय वालोड नाम का एक और साथी उनसे मिला। इसके बाद तीनों ने मिलकर 22 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी की। तीनों ने न सिर्फ छात्रा के साथ गैंगरेप किया बल्कि उसकी हत्या करके उसका शव एक सूटकेस में बंद करके फैंक दिया।
पुलिस से मिली जानाकरी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपना घर छोड़कर भाग गए। मगर कुछ समय बाद तीनों आरोपियों ने रत्नागिरी पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। खोबरागड़े के बयान के बाद उनपर मामला दर्ज कर लिया गया। खोबरागड़े ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि पाटिल और वालोड ने छात्रा के साथ रेप किया और उसकी हत्या की, वहीं खोबरागड़े ने सबूत को छिपाने की कोशिश की। फिलहाल रत्नागिरी पुलिस ने थाठे पुलिस को मामला सौंप दिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 376 (2) के तहत गैंग रेप करने, 302 के तहत हत्या करने, 201 के तहत सबूत छिपाने मामला दर्ज कर लिया है।