फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Threatened after gangrape, Gangrape victim Committed Suicide in Sant kabir Nagar

घर में घुसकर दरिंदों ने किया था गैंगरेप, फोन पर धमकी से मिलने से परेशान छात्रा ने किया आत्मदाह

Sun, 15 Oct 2017 11:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 15 Oct 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Threatened after gangrape, Gangrape victim Committed Suicide in Sant kabir Nagar
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
एक नाबालिग छात्रा के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया। फिर मोबाइल के जरिए जान से मारने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने ऐसा कदम उठाया कि गांववाले हैरत में पड़ गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की है। कोतवाली इलाके में रहने वाले रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ पहले दरिंदों ने घर में घुस कर गैंगरेप किया फिर फोन पर आरोपियों की धमकी से टूटकर दसवीं की छात्रा के आग लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


पढ़ें:- सामूहिक बलात्कार, छेड़छाड़ और धमकी, तंग आकर छात्रा ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए गैंगरेप, जानमाल की धमकी देने, आत्महत्या को उकसाने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली इलाके में मृतक की मां का आरोप है कि नौ अक्टूबर की रात को वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। 

इस दौरान घर में दाखिल हुए दो युवक उसकी बेटी को छत पर उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर वह छत पर पहुंची तो दोनों छत से कूदकर भाग गए। मजदूरी के सिलसिले में पति के मुंबई में होने के कारण अकेलेपन की घबराहट और लोकलाज के डर से बेटी के साथ दुष्कर्म की बात किसी को जाहिर नहीं होने दी। 

Threatened after gangrape, Gangrape victim Committed Suicide in Sant kabir Nagar
highway gang rape
पीड़ित बेटी को भी समझाकर शांत कर दिया। अगले दिन 10 अक्टूबर को जिस वक्त वह दरवाजे पर आए गैस सिलेंडर के हॉकर से बातचीत कर रही थी उसी समय अचानक घर के भीतर से बेटी आग की लपटों में घिरकर चिल्लाती हुई बाहर की ओर भागी। 

पढ़ें:- मथुरा में अब रेप पीड़िता पर पुलिस का सितम, परिवार आत्महत्या को मजबूर

घबराकर बेटी की आग बुझाने की कोशिश की और आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गोरखपुर तक के सफर में बेटी ने एंबुलेंस में साथ बैठे अपने छोटे भाई से कहा कि पर्स में मौजूद उसके मोबाइल पर एक नंबर से कई कॉल आईं। 

कॉल करने वालों ने उसके साथ रेप किया था और फोन पर धमकी दे रहे हैं कि यह बात पुलिस को बताई तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसी डर से उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। 
 

Threatened after gangrape, Gangrape victim Committed Suicide in Sant kabir Nagar
मदद को आगे आए पड़ोसी

मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 10 अक्टूबर की रात में छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद भी मां तथा भाई खामोशी बरते रहे और 11 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

मुंबई से छात्रा का पिता भी 11 अक्टूबर की रात अंतिम संस्कार के बाद घर पहुंचा। पिता ने 13 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी, जबकि रविवार को मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके नामजद दीपक कुमार और अजहर अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed