फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Thirteen year old boy killed after kidnapped in amroha

रिश्ते के भाई की हत्या कर घर में ही दफनाया शव, पुलिस के सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 08 Jan 2018 11:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thirteen year old boy killed after kidnapped in amroha
हसनपुर के गांव बसी कला में छात्र के शव को निकालते ग्रामीण व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हसनपुर (अमरोहा)। मासूम का अपहरण कर रिश्ते में भाई लगने वाले एक शख्स ने हत्या कर दी और उसका शव घर में ही दफना दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए
विज्ञापन


वारदात उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई है। हसनपुर में मेहनताना न मिलने पर अपने रिश्ते के भाई की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया। शक के आधार पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज उगला। सोमवार शाम पुलिस ने लापता छात्र का शव उसके घर से खोदकर बरामद किया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- महिला ने दिया चौथी बेटी को जन्म, नाराज पति ने किया ऐसा कांड चौंक गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर से लापता छात्र का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बसी कला का है। गांव निवासी राज मिस्त्री हेतराम का 13 वर्षीय बेटा प्रशांत मछरई के निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। 

15 दिसंबर को वह खेत से घर लौटते समय लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नही लगा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही जिलेराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

Thirteen year old boy killed after kidnapped in amroha
मृतक प्रशांत - फोटो : फाइल फोटो
जिसमें उसने हत्या का राज उगल दिया। बताया कि हत्यारोपी जिलेराम मृतक छात्र प्रशांत के पिता हेतराम के साथ राज मजदूरी करता था। हेतराम ने उसे डेढ़ महीने की मजदूरी नहीं दी। जिसके बाद वह हेतराम के परिवार से रंजिश मानने लगा। 

पढ़ें:- दो जनवरी से लापता थी युवती, प्रेमी के कमरे से ऐसे हाल में मिली हर किसी के उड़े होश

अपने भाई महेंद्र के साथ मिलकर उसने प्रशांत को अगवा कर लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या का खुलासा न हो इसलिए घर में ही गड्ढा खोदकर शव को जमीन में दफना दिया। एसपी अमरोहा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed