फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   theives threw stones on car after they failed to loot them on yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टूटा लुटेरों का कहर, चलती कारों पर किया पथराव

Thu, 13 Apr 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 13 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
theives threw stones on car after they failed to loot them on yamuna expressway

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे पर वृन्दावन और जेवर टोल प्लाजा के बीच बुधवार रात करीब 11 बजे लुटेरों का कहर टूट पड़ा। उन्होंने लूटपाट के लिए कम से कम दस कारों को रोकने की कोशिश की। नाकाम होने पर कारों पर पथराव कर दिया। इनके शीशे चकनाचूर हो गए। इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ितों ने जेवर टोल प्लाजा पहुंचकर हंगामा कर दिया। आईजी - डीआईजी तक मामला पहुंच गया। मौके पर मथुरा और अलीगढ़ के पुलिस अफसर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पीड़ितों में शामिल दिल्ली के प्रीतम पुरा निवासी कारोबारी अमित ने बताया कि बदमाश वृन्दावन टोल प्लाजा क्रास करते ही उनके पीछे लग गए।
विज्ञापन


वह परिवार सहित सफारी कार में थे। बदमाश भी कारों में सवार थे। उन्होंने उनकी कार को रुकवाने की कोशिश की। इसमें नाकाम होने पर उन्होंने अपनी गाड़ी आगे निकाली और उनकी कार पर पत्थर फेंककर मारे। उनकी कार का शीशा टूट गया। इस बीच हालात ऐसे हो गए कि कार पलटते-पलटते बची। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चलाते रहे और जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचकर ही रुके। बदमाशों ने उनका पीछा किया लेकिन टोल प्लाजा से पहले ही रुक गए थे। दस गाड़ियों के शीशे टूटे टोल प्लाजा पहुंचकर पता चला कि वहां दस गाड़ियों के शीशे इसी तरह टूटे हुए थे। पांच -छह लोग लहुलुहान खड़े थे। ये सभी लोग भी आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।


उनका भी यही कहना था कि बदमाशों ने पहले लूट की कोशिश की। वे नहीं रुके तो उनकी का पर पत्थर फेंक   दिए। उधर, इसकी सूचना आईजी सुजीत पांडे और डीआईजी महेश कुमार मिश्रा को दी गई। डीआईजी के निर्देश पर मथुरा से एसपी देहात और सीओ मौके पर पहुंचे। उधर अलीगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। डीआईजी ने बताया कि  मामला बेहद गंभीरता से लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed