{"_id":"57f8ee064f1c1b6c532702b9","slug":"thane-call-centre-racket-claims-life-of-american-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणे कॉल सेंटर ने ली अमेरिकी महिला की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठाणे कॉल सेंटर ने ली अमेरिकी महिला की जान
एजेंसी/ ठाणे
Updated Sat, 08 Oct 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉल सेंटर ठगी मामले में एक बुजुर्ग अमेरिकी महिला की मौत की बात सामने आई है। महिला को कॉल सेंटर के एक कर्मचारी ने धमकी दी थी जिससे उसे गहरा सदमा पहुंचा था। ठाणे पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने बताया है कि जब्त कॉल रिकॉर्ड से जांच टीम को यह जानकारी मिली है। अमेरिकी महिला ने कॉल सेंटर के कर्मचारी की मांगों को पूरा करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
सिंह ने कहा, ‘धमकी दिए जाने के बाद उस अज्ञात अमेरिकी महिला को दौरा पड़ा था। बाद में उसकी मौत हो गई।
कॉल रिकॉर्ड की जांच में यह सामने आया है कि अमेरिकी महिला की मौत के बाद उसके बेटे ने कॉलर को गालियां दी थीं। अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल कहां से की गई थी। इसके बाद कॉल सेंटर के उस कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। कर्मचारी पर आईपीसी के सेक्शन 304 के तहत एडिशनल चार्जेज भी लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन