फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teenagers attacked on man in Nalasopara for money

पैसे नहीं मिलने पर धारदार हथियार लेकर पहुंचे, फिर किया ये हाल

Mon, 28 Nov 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
 teenagers attacked on man in Nalasopara for money

मुंबई के नालासोपारा में तीन युवकों ने पैसे नहीं मिलने पर 42 साल के शख्स को मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले शख्स की पहचान राकेश श्यामनारायण यादव के रूप में हुई है और वे नालासोपारा के शिरडी नगर में पानी का प्लांट चलाते थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम अजेय मिश्रा (18), जगान पथांगकट्टिया (19) और हीतेश विष्णु भास्कर (19) हैं। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार यादव और मिश्रा में पैसे को लेकर विवाद चर रहा था। इसी के चलते यादव अक्सर मिश्रा और उसके दोस्तों को लोगों के सामने जलील करता था। इतना ही नहीं यादव ने मिश्रा पर जेब से पैसे चुराने का आरोप भी लगाया और उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी कर दी।
विज्ञापन


 बेंगलूरु मिरर बेइज्जती से नाराज मिश्रा के अंदर बदला लेने की सनक बैठ गई और वह यादव को मारने के सही मौके की तलाश करने लगा। शनिवार को जब यादव अपने बच्चों को लेने के लिए सुबह स्कूल के बाहर इंतजार कर रहा था। तब मिश्रा और उसके दोस्तों ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों के  हाथ में तलवार, लोहे की रॉड और बांस मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल से बाहर आते ही किया तलवार से वार

 teenagers attacked on man in Nalasopara for money
Murder

पुलिस सूत्रों के अनुसार यादव जैसे ही स्कूल के बाहर आया मिश्रा ने उनके ऊपर धारदार तलवार से वार कर दिया। यादव के बेटे मुकेश और नीलेश ने बीच बचाव किया लेकिन यादव के सिर पर गहरी चोटें आ गई थी। खून से लथपथ यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं बेटे नीलेश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों आरोपियों  के खिलाफ आईपीसी की धाराएं 302 (हत्या), 307(हत्या की कोशिश), 504 (शोषण) और 506 (गंभीर चोटें पहुंचाने) के तहत केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed