किशोरी को बांधकर पिता ने किया रेप, हुई गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शराबी पिता अपनी 15 साल की बेटी का पिछले आठ महीने से यौन शोषण कर रहा था। आरोपी ने किशोरी को बांधकर कई बार उसका बलात्कार भी किया। मामले की जानकारी तब हुई जब पड़ोस की महिलाओं ने किशोरी को देखा कि वह गर्भवती है।
महिलाओं ने इसके बाद एक एनजीओ को सूचना दी। एनजीओ की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किशोरी को आरोपी पिता के चंगुल से मुक्त कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने किशोरी और उसके आरोपी पिता से पूछताछ की तो वहसी पिता की पूरी करतूत सामने आ गई। आरोपी पिछले आठ महीने से किशोरी को बंधक बनाकर रेप कर रहा था।
आरोपी पिता बांधकर करता था रेप
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब आठ महीने पहले जब वह बीमार थी तो उसके पिता ने उसका बलात्कार किया था। इसके बाद फिर वह जब भी शराब पीकर आता उसे बांधकर जबरदस्ती उसका रेप करता था।
किशोरी ने बताया कि शुरू में तो पहले कभी कभी ऐसा करता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह आए दिन उसके साथ ऐसा करता था। पीड़ित किशोरी नौवीं कक्षा में पड़ती है।
मामला नागपुर जिले के करीब 100 किमी दूर बरद पौणी नाम के गांव का है। किशोरी की मां दो-तीन साल पहले गुजर गई थी। पीड़िता का 10 साल का एक छोटा भाई भी है जो चोरी में पकड़े जाने के कारण बाल सुधारगृह में भेजा गया है।
पुलिस ने अरोपी धनराज इरपते को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।