फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   teen gang raped and filmed by four in muzaffarnagar

किशोरी से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में बांटा

Mon, 20 Jun 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Jun 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
teen gang raped and filmed by four in muzaffarnagar
- फोटो : demo pic

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली के एक मोहल्ले में चार युवकों ने किशोरी का अपहरण किया और एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने वीडियो क्लिप भी बनाई, जिसे सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया। भयभीत पीड़िता ने सात दिन बाद परिजनों को घटना के बारे में बताया। शनिवार रात घटना की जानकारी होने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र के ही चार युवकों ने 12 जून को घर के पास से कार में अगवा कर लिया।

पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। भोपा रोड स्थित एक फ्लैट पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

घटना के दौरान आरोपियों ने किशोरी की क्लिप भी बनाई, जिसे बाद में सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इस दौरान आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते रहे।

विज्ञापन

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

teen gang raped and filmed by four in muzaffarnagar

किसी तरह आरोपियों से जान बचाकर किशोरी अपने घर पहुंची। घटना से भयभीत पीड़िता ने परिजनों को तब कुछ नहीं बताया। शनिवार को उसकी लगातार खामोशी देख कर परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। परिजनों ने जब आरोपियों से इस बारे में जानकारी की तो उन्होंने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।

शनिवार रात पीड़िता को लेकर परिजन नई मंडी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर सिद्धार्थ पुत्र गुलजारी, अंकित पुत्र पप्पू, मोंटी पुत्र जसवीर और अतुल पुत्र राजेंद्र के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। थाना इंचार्ज रोजंत त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सोमवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed