फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Teased and insulted for wearing women attire in his music videos man commits suicide

महिलाओं के कपड़े पहनने पर किया परेशान तो दे दी अपनी जान

Fri, 19 Oct 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Fri, 19 Oct 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Teased and insulted for wearing women attire in his music videos man commits suicide
सांकेतिक तस्वीर

चेन्नई के एक शख्स को वीडियो में महिलाओं के कपड़े पहनने की वजह से जब परेशान किया गया तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना बुधवार की है। वह अपने म्यूजिक वीडियो में ज्यादातर महिलाओं के वेश में नजर आता था। शख्स की पहचान कनिकापुरम के व्यासारपाडी के रहने वाले 24 साल के वी कलाईयारासन के तौर पर हुई है। वह टिकटॉक एप के जरिए अपनी वीडियो जारी किया करता था।

विज्ञापन


पुलिस और उन लोगों के अनुसार जो उसे जानते थे, परिवार, दोस्त, परिचितों के अलावा उसके फॉलोवर्स तक ने उसे तंग करना शुरू कर दिया था। जिसकी वजह से उसने खुद को मारने का निर्णय लिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस वाले ने बताया, 'जब हमें कलाईयारासन का शव मिला तो हमें पता चला कि उसका स्मार्टफोन गायब है। परिवार और दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार शख्स काफी तनाव में था क्योंकि एप में उसके फॉलोवर्स उसे महिलाओं के कपड़ों में वीडियो जारी करने की वजह से परेशान कर रहे थे। बहुत से फॉलोवर्स ने उसे ट्रांसजेंडर और नपुंसक तक कहा था।'
विज्ञापन


कलाईयारासन की पड़ोसी के विमला ने बताया कि शख्स तीखी आलोचना की वजह से काफी परेशान था। पुलिस का कहना है कि उसे उसके परिवार के सदस्य भी महिलाओं के कपड़ों में वीडियो जारी करने की वजह से डांटा करते थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एप पर उसके वीडियो देखने के बाद, बहुत से लोग जो उसे जानते थे उन्होंने उसके परिवार को इसकी जानकारी दी। इसी वजह से परिवार की तरफ से भी उसपर दबाव था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने आखिरी वीडियो में कलाईयारासन ने कहा, 'मैं उन चीजों को करुंगा जिन्हें मैं चाहता हूं। जो लोग मुझे परेशान कर रहे हैं मैं उनके सामने घुटने नहीं टेकूंगा। इस बात के वावजूद कि मैंने बहुत से वीडियो पुरुष रोल में शेयर किए हैं, आखिर क्यों हेटर्स मुझे निर्दयतापूर्वक दुख पहुंचा रहे हैं क्योंकि मैंने महिला के वेश में वीडियो बनाया है।' ज्यादा जानकारी और सबूत के लिए पुलिस मृतक के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed