{"_id":"5bdd500ebdec226985592432","slug":"teacher-slits-throat-of-his-student-for-rejecting-advances-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश: छात्रा ने नहीं मानी शिक्षक की बात, तो घर पहुंचकर ब्लेड से काट दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंध्रप्रदेश: छात्रा ने नहीं मानी शिक्षक की बात, तो घर पहुंचकर ब्लेड से काट दिया गला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने छात्रा का गला काटा
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्रप्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार सुबह एक स्कूली शिक्षक ने अपनी छात्रा पर हमला किया। छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। बताया जा रहा है छात्रा ने उसकी बात नहीं मानी जिसके बाद वह छात्रा के घर गया और ब्लेड से उसका गला काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शिक्षक की पहचान शंकर के तौर पर हुई है। वह जिले के बंगारूपेता इलाके के रॉकवेल हाई स्कूल में हिंदी पढ़ाता है। यह इलाका हैदराबाद से 200 किमी की दूरी पर स्थित है। छात्रा का गला काटने के प्रयास के बाद शिक्षक ने खुद का गला भी काट लिया।
विज्ञापन
घटना के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। लड़की के घर के बाहर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने शिक्षक के साथ मारपीट की। इसके बाद शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है।
विज्ञापन