फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Taunted for dark skin, woman mixed pesticide in food served at relative house party

ससुराल वालों के तानों से तंग आकर महिला ने दाल में मिलाया जहर, पांच की मौत

Sat, 23 Jun 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Updated Sat, 23 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Taunted for dark skin, woman mixed pesticide in food served at relative house party
आरोपी महिला

महाराष्ट्र में रायगढ़ पुलिस ने एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए भोजन में जहर देकर पांच लोगों की हत्या के आरोप में आज शाम 28 वर्षीय गृहिणी को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांद्या उर्फ ज्योति सुरेश सुरवासे के परिवार वाले और रिश्तेदार उसके रंग और अच्छा खाना ना पकाने को लेकर ताने मारते रहते थे जिससे परेशान होकर उसने इस जुर्म को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि उसने 18 जून को खालापुर तहसील के महाड गांव में एक रिश्तेदार सुभाष माने की पार्टी के लिए तैयार की गई दाल में कथित तौर पर कीटनाशक दवा मिला थी। दाल खाने के बाद सात से 13 साल की आयु के बीच के चार बच्चे और 53 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में महिला के दो रिश्तेदार शामिल हैं। 
विज्ञापन


आरोपी महिला का कहना है कि वह पिछले दो सालों से अपने रंग की वजह से ससुराल वालों के तानें सुन रही थी। इसी वजह से वह अपने पति, सास और ननद की हत्या करना चाहती थी। सुभाष माणे के घर में आयोजित पूजा का प्रसाद खाने के बाद कई लोगों ने पेट में दर्द होने की शिकायत की और उन्हें उल्टियां होने लगीं। सभी पीड़ितों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां फूड पॉयजनिंग की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायगढ़ एसपी अनिल परासकर ने बताया, 'आरोपी महिला को सुभाष माने के घर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने ससुरालवालों को मारने का सुनहरा मौका मिल गया। उसने एक बाल्टी में कीटनाशक डालकर ननद, सुभाष की पत्नी और बेटी को दाल परोस दी। हालांकि वह पति, सास और सुभाष को दाल नहीं खिला पाई क्योंकि वह पहले ही खाना खा चुके थे।'



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed