फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   TamilNadu: Seven members of a TN family die in eight months in TIRUVANNAMALAI

आठ महीने में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, वजह से नहीं उठा पर्दा

Tue, 18 Jul 2017 04:08 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 18 Jul 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
TamilNadu: Seven members of a TN family die in eight months in TIRUVANNAMALAI
- फोटो : Demo Pic

तमिलनाडु में तिरुविनामलाई जिले के एक परिवार में हो रही रहस्यमयी मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। घटना थंदरराय इलाके के परिवार की है। यहां बीते आठ महीनों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। परिवार में हुई मौतों की वजह से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है।

विज्ञापन


मौजूदा मामले में इस बार परिवार के चार साल के बच्चे की मौत हुई है। मरे हुए उन सभी लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। परिवार में मौतों का सिलसिला 7 अक्टूबर, 2016 से शुरू हुआ था। मामले में सबसे पहले परिवार के 13 साल के बच्चे क्रिस्टोफर की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक उसे भी पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी। तब से लेकर परिवार में छह और मातें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा मामले में बच्चे (सरन) की मौत रविवार दोपहर को तिरुवन्नमलाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई है। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। मामले में कलेक्टर प्रशांत एम वादनरे ने कहा कि तीन दिन पहले बुखार की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह रविवार की सुबह तक सामान्य था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने आगे बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसने उल्टी शुरू कर दी। उसकी मौत लगभग 3 बजे हुई। हालांकि कलेक्टर ने मौत की वजह डेंगू होने की संभावना को ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं उसके बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। आठ महीने में हुई सात मौतों में क्रिस्टोफर (एंथनी राज के बेटे) की मृत्यु के बाद, विनोद कुमार (23), नेल्सन (11), क्रिथिका मर्लिन(7), और नेल्सन के दादा जोसेफ (70) तथा इसके अलावा मर्लिन की दादी क्रिस्टा (65) की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed