फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Tamil Nadu: Woman biting off a part of her husband penis after caught with lover in Vellore

प्रेमी के साथ पकड़ी गई तो हाथापाई के बाद काट दिया पति का गुप्तांग

Fri, 03 Aug 2018 04:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: Woman biting off a part of her husband penis after caught with lover in Vellore

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में पुलिस ने बुधवार को 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि जब उसके पति ने उसे उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया को उसने अपने पति के साथ हाथापाई की और दांतों से उसका गुप्तांग काट दिया। घटना जिले के तुरईमल्लाई गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम जयंती है और उसे अपने पति की हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


घायल अवस्था में गांव वाले लेकर गए अस्पताल

घटना सोमवार सुबह की है जिसके बाद पीड़ित सेंतामराई (55) को गांव वाले जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। उसके गुप्तांग के कई टुकड़े कर दिए गए थे। बाद में उसे चेन्नई के राजीव गांधी गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एक दिन पहले आदि माह पर्व में हिस्सा लेने गए थे पति पत्नी

पुलिस के मुताबिक सेंतामराई पेशे से किसान है। वह अपनी पत्नी के साथ रविवार को गांव के आदि माह पर्व में हिस्सा लेने गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों स्ट्रीट प्ले देखने चले गए। दोपहर करीब 1:30 बजे जयंती ने थके होने का बहाना किया और भीड़ से निकल गई। इसके बाद जब वह एक घंटे तक वापस नहीं आई तो सेंतामराई को चिंता होने लगी और उसने अपनी पत्नी को ढूंढना शुरू कर दिया। इसके बाद अगले दिन वह गांव के अन्य आदमी धतचन्नामूर्ति के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने माना गुनाह

Tamil Nadu: Woman biting off a part of her husband penis after caught with lover in Vellore

अधिकारी ने आगे बताया कि वह सब देखकर सेंतामराई को गुस्सा आ गया और वह जयंती और उसके प्रेमी को धमकाने लगा कि वह दोनों के रिश्ते के बारे में सबको बता देगा। बाहर लोगों की आवाज आ रही थी जिसके बाद धतचन्नामूर्ति मदद के लिए जोर जोर से रोने लगा।

बयान में सेंतामराई ने बताया कि उसकी जयंती और उसके प्रेमी से हाथापाई होने लगी। इसी बीच उसकी धोती खुल गई। जयंती इस बात से घबरा गई थी कि उसका पति उसके प्रेमी और उसके रिश्ते के बारे में सबको बता देगा। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के गुप्तांग के कई टुकड़े किए और अपने फिर प्रेमी सहित वहां से भाग गई।

फिलहाल सेंतामराई की हालत स्थिर है। पुलिस ने जयंती को पकड़ने के लिए धतचन्नामूर्ति का मोबाईल ट्रेस किया था। पुलिस ने धारा 294, 324 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बाद में बताया कि आरोपी महिला ने अपना गुनाह मान लिया है और वह वेल्लोर की जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed