{"_id":"59b44e3a4f1c1bf17f8b5743","slug":"taekwondo-coach-rape-of-two-students-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडो कोच ने दो छात्रों को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ काली करतूतों का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताइक्वांडो कोच ने दो छात्रों को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ काली करतूतों का खुलासा
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो कोच पर छात्रों के साथ गंदी बात करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो छात्रों को हवस का शिकार बनाया, तीसरे छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी टीचर को पकड़वाया।
घटना मुरादाबाद की है। निजी स्कूलों में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने वाले कोच ने दो छात्रों से जबरन दुष्कर्म किया। हत्या की धमकी देकर दोनों छात्रों को कोच ने चुप भी करा दिया। शुक्रवार को तीसरे छात्र को आरोपी ने शिकार बनाना चाहा तो वह आरोपी के चंगुल से भाग निकला और मामले की सूचना स्कूल प्रबंधन को दे दी।
स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोच को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोपी के चंगुल से बचे कटघर थानाक्षेत्र निवासी दसवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि करूला निवासी कासिम अली खान उसके स्कूल में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देने आया था। इस वजह से वह उसे जानता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आरोपी ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया और ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण देने का बहाना कर उसे रामपुर दोराहा ले गया। वहां पर सुनसान जगह पर कासिम ने उसे मोबाइल में पॉर्न मूवी दिखाई और गंदी हरकत करने की कोशिश की। छात्र ने विरोध जताया और वहां से भागकर घर पहुंच गया।

फोन कर मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी। स्कूल प्रबंधक ने स्कूल के एक अन्य पदाधिकारी के जरिए आरोपी को फोन कर ताइक्वांडो सिखाने के लिए नया कैंप आयोजित करने का बहाना कर शनिवार को स्कूल में मिलने बुलाया। आरोपी के पहुंचने पर उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।
स्कूल प्रबंधक ने बताया कि छात्र से आमना सामना कराए जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूला और यह भी बताया कि उसने एक अन्य स्कूल के दो छात्रों से दुष्कर्म किया है। आरोपी द्वारा बताए गए छात्रों के परिजनों से स्कूल प्रबंधक ने संपर्क साधा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पीड़ित दोनों छात्रों में से एक के परिजन बेटे को लेकर कटघर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। एसएचओ कटघर जसपाल सिंह ने बताया कि कासिम को गिरफ्तार कर लिया है।