करोड़पति बनने का सपना देख रही सूरत की युवती ने कराया तीन का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत जिले में चार साल के बच्चे की मां और करोड़पति बनने का सपना देख रही महत्वाकांक्षी युवती को तिहरे हत्याकांड में पकड़ा गया है। शनिवार की रात को हुए तीन लोगों के सनसनीखेज हत्याकांड में कोमल गोयानी नाम की युवती प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है।
पुलिस ने मामले की जांच की तो तार कोमल गोयानी तक पहुंच गए। इसके बाद कोमल गोयानी ने पुलिस की पूछताछ में हत्या के सारे राज खोल दिए। कोमल ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने पिता और भाई को बोलकर ही बालु हिरानी पर 50 लाख रुपए वसूलने का दबाव बनाया था। जिन तीन लोगों की हत्या की गई उनमें से एक बालु हिरानी भी है।
कोमल का उसके पति से तलाक हो चुका और वह अब अपने चार साल के बेटे को लेकर अपने पिता के पास रह रही थी।
कोमल को कमीशन में मिलने थे 50 लाख रुपए
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, कोमल ने पुलिस को बताया कि उसे बालु को जमीन सौदे कराने के बदले 50 लाख रुपए देने थे। बताया जा रहा बालु से यह रकम कमीशन के तौर पर मिलना था। इस रकम से वह अपने बिजनेस को और बढ़ाना चाहती थी।
पैसों के लिए हुई तीन लोगों की हत्या में पुलिस ने गौतम (22), किशन रमेश खोखर (22) और भद्रेश उर्फ कल्लू 30 वर्षीय को गिरफ्तार कर लिया है। अभी गौतम को पिता को गिरफ्तार करना बाकी है।
कोमल ने अपनी पहचान जमीन सौदों के लिए अच्छी पीआर के तौर पर बना रखी थी। 2014 में कोमल ने एक कंपनी में करीब छह महीने तक काम किया और फिर उसने खुद का काम शुरू कर दिया था।
बताया जा रहा है वह जिन कंपनियों के लिए ठेके लेकर काम रही थी वहां अपना कंट्रैक्ट लाइसेंट भी रिन्यू नहीं कराया था। जिससे उसके बारे में कई तरह की शिकायतें पुलिस को मिल चुकी थीं।
हालांकि कुछ दिनों में काम करने के बाद उसने अपने अच्छे स्वभाव के कारण इंडस्ट्री के बहुत से लोगों से संपर्क स्थापित कर लिए थे। इतना ही नहीं उसने कांग्रेस से जिला पंचायत का चुनाव भी 2015 में लड़ी थी।