फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   SSC CGL 2017 issue students wants CBI probe the matter 

SSC CGL 2017 केस: छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप, CBI से जांच की मांग पर अड़े

Thu, 01 Mar 2018 06:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
SSC CGL 2017 issue students wants CBI probe the matter 

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2017 टियर टू को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है। छात्र व छात्राओं का आरोप है कि बड़ी धांधली को अंजाम दिया गया है और वे अब इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करवाने पर अड़े हुए हैं। इससे पहले एसएससी की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसके मुताबिक एसएससी चेयरमैन विरोध कर रहे छात्रों से मिलेंगे। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं पेपर-वन की 21 फरवरी को हुई परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा अब नौ मार्च को होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पूर्व की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। 
विज्ञापन


सीजीएल टियर-टू परीक्षा 17 से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। 21 फरवरी की परीक्षा के दौरान तकनीकी वजहों से डेटा डाउनलोड न होने के कारण परीक्षा में विलंब हुआ था। इससे अभ्यर्थियों को भी असुविधा हुई। ऐसे में आयोग ने उम्मीदवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएससी ने सभी क्षेत्रीय और उप क्षेत्रीय कार्यालय से इस संबंध में विचार विमर्श किया। अभ्यर्थियों की ओर से भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके बाद एसएससी ने 21 फरवरी को हुई पेपर-वन क्वाटिटेटिव एब्लिटी परीक्षा नौ मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे से दोबारा कराने का निर्णय लिया। इस संबंध एसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया।


परीक्षा के स्थान के संबंध में एसएससी की क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर सूचना जल्द जारी की जाएगी। इसके साथ पटना के साइबर सिटी केंद्र पर पेपर-वन एवं पेपर-टू की परीक्षा नौ मार्च को ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed