फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   sooraj pancholi may be charged for rape and murder on zia case

जिया खान केस: सूरज पंचोली पर चल सकता है हत्या और बलात्कार का मुकदमा

Fri, 06 May 2016 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
sooraj pancholi may be charged for rape and murder on zia case
सूरज और जिया की फाइल फोटो

अभिनेत्री जिया खान आत्महत्या केस में उसके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पचोली के खिलाफ अदालत में चल रहे केस में नया मोड़ आ गया है। पंचोली के खिलाफ अब हत्या और बलात्कार का मुकदमा चल सकता है।

विज्ञापन


जिया खान केस की पैरवी कर रहीं सरकारी वकील कल्पना हीरे ने गुरुवार को मुंबई की विशेष अदालत से मांग कि पंचोली के खिलाफ हत्या और बलात्कार मुकदमा चलाया जाए। वहीं इस संदर्भ खान की मां राबिया ने भी अदालत के सामने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


राबिया खान प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर विशेष अदालत में कहा कि उसकी बेटी का केस एक हत्या का मामला है और पंचोली के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह ऐसी श्‍ाख्‍स हैं जिसने जिया की मौत के बाद सबसे पहले उसका शरीर देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुला जिया खान की मौत का रहस्य, भ्रूण निकालकर टॉयलेट में डाला था

'जिया की सहमति के बिना कराया था गर्भपात'

sooraj pancholi may be charged for rape and murder on zia case

सूरज पंचोली के खिलाफ हत्या और बलात्कार का मामला दर्ज होगा या नहीं इस बात को अदालत को तय करना है लेकिन वकील और जिया की मां ने सूरज के खिलाफ पहले से ज्यादा शख्त एक्‍शन लेने की मांग की है।

महिला वकील ‌हीरे ने अदालत से मांग की सूरज के ख‌िलाफ जबरन गर्भपात का मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए। मामले विशेष अदालत 20 मई को एक बार फिर से सुनवाई करेगी जिसके बाद तय होगा कि सूरज के खिलाफ किन धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

वहीं सरकारी वकील के तर्कों का जवाब देते हुए सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने अदालत को बताया कि मामले ऐसे कोई सबूत नहीं है कि सूरज के खिलाफ हत्या का मामला चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सूरज पंचोली के खिलाफ जबरन गर्भपात कराने का भी कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा क‌ि जिया खूद डॉक्टरों के पास गर्भपात के लिए गई थी और दवाइयां ली थीं। इसलिए सूरज के खिलाफ लगाए जा रहे ऐसे आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed