{"_id":"5758fe734f1c1bc1459c574a","slug":"son-of-former-asp-allegedly-raped-woman-in-promise-to-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एएसपी के बेटे ने शादी का झांसा दे युवती से किया बलात्कार, FIR दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एएसपी के बेटे ने शादी का झांसा दे युवती से किया बलात्कार, FIR दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आगरा की एक युवती ने रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद के बेटे सोहेल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले में शहर के थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें अशफाक अहमद पर धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में उनके साथ चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवती अधिवक्ता है। उसने आरोप लगाया कि साल 2007 में उसकी दोस्ती जयपुर हाउस के गजानन नगर निवासी सोहेल से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 2014 में शादी की बात कहने पर सोहेल ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। सोहेल ने जीजा आविद आदिल से बात कराई। उन्होंने भी यही कहा कि जब तक उनका धर्म नहीं अपनाती तब तक शादी नहीं होगी।
विज्ञापन
इस पर उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद आठ नवंबर 2015 को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा में सगाई करा दी। शादी एक फरवरी को तय हुई थी। आरोप है कि सगाई के कुछ दिन बाद सोहेल उसे बिचपुरी ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर बहलाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने ब्लैकमेल के नियत से लगाए आरोप: एएसपी
जनवरी में युवती के पिता शादी की बात करने गए तो अशफाक अहमद टालमटोल करने लगे। कई बार बात करने पर भी टालते रहे। 19 अप्रैल को अशफाक अहमद, आविद आदिल, सोहेल घर पर पहुंचे। उन्होंने सोहेल के साथ उसकी शादी कराने से साफ इनकार कर दिया।
इस मामले को यहीं रफा-दफा करने की कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती ने अब थाना जगदीशपुरा में धारा 376, 420, 506 और 153 ए में मुकदमा दर्ज कराया है।
ब्लैकमेल करने की नियत से लगाए आरोप
वहीं रिटायर्ड एएसपी अशफाक अहमद ने कहा है कि युवती के आरोप गलत हैं। वह अक्सर मेरे बेटे के हास्पिटल जाती थी। इस दौरान उसने बेटे पर एक फ्लैट उसके नाम करने का दबाव बनाया। यह भी कहा कि वह मां-बाप की प्रापर्टी को अपने नाम करा ले।
मना करने पर आए दिन बेटे के अस्पताल जाकर झगड़ा करने लगी। इस पर रिश्ता तोड़ा था। युवती के मां-बाप ने एक परिचित के माध्यम से समझौता किया था। सगाई में खर्च पांच लाख रुपये भी लिए थे। इसका शपथपत्र और वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। धर्म परिवर्तन कराने की बात बिल्कुल गलत है। यह आरोप ब्लैकमेल करने की नियत से लगाया गया है।