फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   six year old boy Murdered after sexual abuse in Badaun of uttar prdesh

कुकर्म के बाद बच्चे के साथ हैवानियत, इस हालत में शव देख सकते में आई पुलिस

Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sat, 11 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
six year old boy Murdered after sexual abuse in Badaun of uttar prdesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
मासूम बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने वाली घटना सामने आई है। शव को देखकर पुलिस भी सकते में आ गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


शुक्रवार रात छह साल के मासूम बालक को किसी सिरफिरे ने हैवानियत का शिकार बना लिया। वह घर से खेलने की बात कहकर निकला था। उसके साथ पहले कुकर्म किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई। 

पढ़ें:- शराब के नशे में पार की दरिंदगी की सारी हदें, शव देख सिहर गई पुल‌िस
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना के बाद एसपी सिटी के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कुकर्म और हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। कोतवाली इलाके के गांव फतेहपुर में शुक्रवार शाम पांच बजे गांव के रामसेवक मौर्य का छह वर्षीय बेटा हिमांशु घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। 

six year old boy Murdered after sexual abuse in Badaun of uttar prdesh
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
देर रात हिमांशु की लाश गांव के सत्यपाल के खेत में लगे पूलों के ढेर में मिली। गले में उसी के नेकर का फंदा और चेहरे पर चोटों के निशान थे। लाश को देखते ही किसी ने यह कहा कि हिमांशु के शरीर में सांस है तो घरवाले उसे उठाकर सीएचसी पर ले आए लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। 

शनिवार तड़के घरवालों की सूचना के बाद उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा ने मृतक के घरवालों से बात कर घटना की जानकारी की। हिमांशु उझानी के स्वामी मिथलेश मेमोरियल स्कूल में कक्षा-एक का छात्र था।

पढ़ें:- प्रेमी ने बदनामी के डर से बनाया खतरनाक प्लान, प्रेमिका का रेप किया और फिर...

एसपी सिटी कमल किशोर फतेहपुर पहुंचे। खेत मालिक से भी बात की। पुलिस ने मृतक के चाचा धर्मवीर की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, हिमांशु की हत्या के बाद से फतेहपुर में पूरे दिन दहशत का माहौल रहा। पुलिस भी वहशी कातिल की तलाश में जुटी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed