फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sister in law killed by Husband's brother in UP

मां समान भाभी को ही मार डाला, पुलिस हत्यारे देवर की तलाश में जुटी

Sat, 19 Mar 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sat, 19 Mar 2016 04:01 PM IST
सार

  • धारदार हथियार से भाभी की हत्या कर फरार हुआ देवर 
  • आरोपी के भाई ने कहा बीवी पर रखता था बुरी नजर
  • दिनदहाड़े अंजाम दी गई वारदात से इस इलाके में सनसनी
  • वारदात के पीछे जादू-टोने की बात भी सामने आ रही है

विज्ञापन
Sister in law killed by Husband's brother in UP
'मेरी बीवी पर उसकी बुरी नीयत थी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

यूपी के मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव हनुमान गढ़ी में देवर ने भाभी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ग्रामीणों को धमकाता हुआ भाग गया।

विज्ञापन


दिनदहाड़े गांव में हुई वारदात से लोगों में दहशत फैल गई। पति का आरोप है कि उसका भाई उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। विरोध करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बाद में बताया कि जांच के दौरान हत्याकांड के पीछे जादू टोने की बात सामने आ रही है। मृतका के पति ने थाने में छोटे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव हनुमान गढ़ी निवासी कैलाश चंद्र छह भाइयों के साथ गांव में अलग-अलग घर में रह रहे हैं। गुरुवार सुबह जब कैलाश काम पर चले गए, इसके बाद उनके भाई उत्तम का उनकी पत्नी धनदेवी से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद उत्तम गड़ासा लेकर पहुंचा और धारदार हथियार से धनदेवी पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

Sister in law killed by Husband's brother in UP
कैसे होगा तीन बच्चों का पालन-पोषण? - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां उत्तम हाथ में खून से सना गड़ासा लिए खड़ा था। किसी गांव वाले ही हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हुई। इसी बीच तड़पते हुए धनदेवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उत्तम लोगों को धमकाता हुआ भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस और महिला के पति को घटना की सूचना दी।

एडीशनल एसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर असली वजह का पता लगा लेगी। वहीं मृतका के पति ने भाई के खिलाफ पत्नी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

धनदेवी की मौत के बाद उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला का पति मजदूरी करता है, वहीं मृतक महिला घरों में काम कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। 

अचानक मां की मौत के बाद बेसहारा हुए बच्चों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। पिता कैलाशचंद्र के पास महज आधा बीघा जमीन है। इससे परिवार का भरण पोषण होना मुश्किल है। बच्चों के सिर से मां का साया उठ चुका है।

'पेड़ पर बंधी ताबीज को लेकर हुआ था झगड़ा'

Sister in law killed by Husband's brother in UP
हत्या के पीछे जादू टोना भी एक कारण-पुलिस - फोटो : demo
महिला की हत्या करने के पीछे आरोपी देवर का मकसद कुछ और ही बताया जा रहा है। मृतका धनदेवी की भतीजी ने जो कहानी बताई है उससे लगता है कि इस घटना के पीछे तंत्र-मंत्र और जादू टोना जुड़ा हुआ है। 

उसने बताया कि करीब एक माह पूर्व धनदेवी के एक देवर की मौत ज्यादा शराब पीने से हो गई थी। उस समय घर के बाहर लगे एक नीम के पेड़ पर किसी ने एक ताबीज बंधा हुआ देखा था। बुधवार को भी नीम के पेड़ पर किसी ने दोबारा ताबीज बंधा देखा। 

आरोपी उत्तम को आशंका थी कि उसकी भाभी ने ताबीज बांधकर तंत्र-मंत्र के सहारे उसके भाई की जान ली है। अब दोबारा ताबीज बांधकर उसकी जान लेना चाहती है। इसी बात पर गुरुवार सुबह दोनों में काफी देर तक विवाद हुआ था। कुछ देर बाद ही उत्तम ने धनदेवी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed