फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sister in law gangraped in Muzaffarnagar

मां समान भाभी से साथियों संग देवर ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाया

Thu, 31 Mar 2016 03:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 03:40 PM IST
सार

  • देवर निकला हैवान, दोस्तों संग भाभी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
  • शिकायत दर्ज करने में पुलिस ने बरती कोताही, देर की तफ्तीश शुरू

विज्ञापन
Sister in law gangraped in Muzaffarnagar
देवर ने साथियों संग किया भाभी से गैंगरेप - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के मुजफ्फरनगर में देवर और उसके दो साथियों द्वारा दुष्कर्म कर अश्लील क्लिपिंग बनाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने एसएसपी केबी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 
साउथ सिविल लाइंस निवासी युवती का निकाह 2015 में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला निवासी युवक से हुआ था। वह शहर के एक इंटर कॉलेज में चपरासी है। विवाहिता ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से ही लगातार मारपीट करते रहे हैं। 
विज्ञापन


18 फरवरी को देवर बहकाकर घर से बुलाकर ले गया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अंजान जगह पर ले जाकर देवर ने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो क्लिपिंग भी बनाई। इसके बाद बदहवास हालत में लाकर घर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी देवर ने धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। यह घटना पति और ससुराल पक्ष के लोगों को बताई तो उन्होंने मारपीट करते हुए मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। 

पीड़िता का कहना था कि थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। भारी मशक्कत के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed