{"_id":"599e74ab4f1c1b02388b4ad3","slug":"singer-kanjal-dave-on-social-media-a-person-has-described-as-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायिका की फोटो इंटरनेट पर वायरल, अंजान शख्स ने बताया पत्नी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायिका की फोटो इंटरनेट पर वायरल, अंजान शख्स ने बताया पत्नी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
यूट्यूब पर अपनी गायकी से सनसनी मचाने वाली गायिका किंजल दवे उस समय दंग रह गई जब उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही उनकी एक फोटो के बारे में पता चला।
विज्ञापन
फोटो में अंजान शख्स ने उन्हें अपनी पत्नी बनाया है। आरोपी ने ये तस्वीर किंजल की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर बनाई थी। अहमदाबाद मिरर वेबसाइट के मुताबिक मामला, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा तो हरकत में आई पुलिस ने आईपी अड्रेस की मदद से आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें- गर्लफ्रैंड से शर्मनाक काम करवाता रहा, वीडियो बनाता रहा, भुगता अंजाम
विज्ञापन
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच (साइबर सेल) के एसीपी राजवीर सिंह जाला ने मिरर को बताया, आरोपी नीरज मकवाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शादीशुदा है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसने अपनी पत्नी की तस्वीर से छेड़खानी कर उसकी जगह किंजल दवे की तस्वीर लगा दी थी।