शीना मर्डर केस: 'शीना बोरा के मुंह पर बैठकर इंद्राणी ने दबाया था गला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित हाई प्रोफाइल शीना बोरा केस में इ्रंद्राणी के पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय ने दावा किया है कि हत्याकांड की मुख्य अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी ने ही 24 अप्रैल 2012 को शीना बोरा का गला दबाया था। हालांकि उसने इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी पर कुछ नहीं कहा। राय हाल ही में आरोपी से गवाह बने हैं। शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बतौर गवाह श्यामवर राय ने 12 पेजों के बयान में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, राय ने कहा है कि इंद्राणी के कहने पर ही वह और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना शीना की हत्या में उसकी मदद कर रहे थे। राय ने शीना का मुंह दबाया था और संजीव खन्ना ने जोर से शीना को पकड़ा हुआ था और इंद्राणी ने शीना का गला दबाया था।
राय के बयान की प्रति अदालत ने हत्याकांड के सभी अभियुक्तों को दी। राय को हत्याकांड में जब गिरफ्तार किया गया था तब उसके पास से एक कट्टा बरामद हुआ था। राय ने अपने पास मिले कट्टा से लेकर कई बातों उन बातों का खुलासा किया है जिन्हें लेकर इंद्राणी पुलिस को गुमराह कर रही थी।
'गला घोंटते वक्त शीना ने मेरी उंगली में काटा'
राय ने अपने बयान में दावा कि उसके पास से पुलिस को जो कट्टा मिला उसे कूरियर के द्वारा इंद्राणी ने ही उसके पास भिजवाया था। इंद्राणी ने अपनी सहायक काजल शर्मा से कहकर उसे तीन महीने का वेतन एडवांस में दिलवाया था।
उसके बयान में जैसा लिखा गया है वैसा- 'इंद्राणी मैडम शीना की मुंडी में बैठकर उसका जोर से गला दबा रही थी... शीना ने मेरी उंगली काट ली। मेरी उंगली से खून निकला।.. इंद्राणी मैडम शीना के मुंह पर बैठ गई और उसका गला दबा।' अदालत में दिए गए 12 पेज के बयान को श्यामवर राय ने कुछ इसी तरह से ही पढ़ा।
राय के अनुसार, शीना की हत्या के बाद इंद्राणी और संजीव खन्ना अंग्रेजी में बात कर रहे थे जिसे वह समझ नहीं पाया। लेकिन इतना जरूर सुना कि वह मिखाइल और वर्ली का नाम ले रहे थे।
गौरतलब है कि शीना बोरा हत्याकांड़ में राय भी एक आरोपी था जिसे सीबीआई की विशेष अदालत ने हाल ही में सरकारी गवाह बनने की अनुमति दी थी।
Published by ALAKH