फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   shivsena leader shots dead a bjp leader in court complex madhya pradesh

शिवसैनिकों ने कोर्ट की पेशी पर गए BJP नेता को गोलियों से भूना

Sat, 05 Aug 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Sat, 05 Aug 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
shivsena leader shots dead a bjp leader in court complex madhya pradesh
गोली मार कर हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
छिंदवाड़ा। जानलेवा हमले के आरोप में पेशी पर आए भाजपा नेता को शिवसेना के पदाधिकारी ने गोलियों से भून दिया। कुरैशी को गोली उस समय मारी गई जब वो कोर्ट में दोपहर 1 बजे 307 के मामले में पेशी पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कुरैशी पर तीन फायर किए। कोर्ट परिसर में कुरैशी को गोली लगते ही अफरा-तफरी मर्च गई। लहुलुहान कुरैशी का पुलिस जब जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इकलाख कुरैशी (37) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। जमीनी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई है। नरसिंहपुर रोड पर दो एकड़ की जमीन को लेकर ही ये सारा विवाद शुरू हुआ है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलाख और उसके साथियों पर शिवसैनिक जिला प्रमुख नरेंद्र पटेल पर जानलेवा हमला करने का आरोप था। इसी मामले की पेशी में इकलाख आज कोर्ट आया था। शिवसेना के महानगर अध्यक्ष प्रशांत साहू और दो अन्य कार्यकर्ता राजा कहार व आकाश बैस ने उन्हें गोलियों से भून दिया।

इकलाख के समर्थकों ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ की । तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले भर से पुलिस बल बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed