फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Sharp shooter escapes from custody of police while going to court

फिल्मी स्टाइल में बंदी को छुड़ा ले गए बदमाश, पुलिस ताकती रही

Wed, 16 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 16 Mar 2016 07:24 PM IST
सार

  • सिपाहियों पर ताना तमंचा और शूटर वाजिद काला को छुड़ाकर फरार हो गए बदमाश
  • विकास नगर में लूटकांड में पेशी के बाद सहारनपुर लेकर लौट रही थी पुलिस टीम

विज्ञापन
Sharp shooter escapes from custody of police while going to court
बेलगाम कैदी, बेबस खाकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

यूपी के सहारनपुर में कचहरी में सिपाहियों के आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक कर फरार बंदी का मामला अभी ठंडा ही नहीं पड़ा था कि बदमाशों ने एक बार दुस्साहसिक ढंग से सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस महकमे को खुली चुनौती दे डाली। जेल में बंद कुख्यात मुकीम काला के शॉर्प शूटर वाजिद काला को हथियारों से लैस बदमाश सिपाहियों पर तमंचा तानकर छुड़ा ले गए। 

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वाजिद काला को हिमाचल प्रदेश के विकास नगर पेशी पर ले जाया जा रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक भरी बस में जैसे ही बदमाशों ने सिपाहियों पर तमंचा ताना तो मुकाबला करने की बजाय सिपाही सीट के नीचे छिप गए।
विज्ञापन


सबकी आंखों के सामने बदमाश काला को बाइक पर बैठाकर वहां से आसानी से फरार हो गए। जून 2013 में सरेआम सिपाही राहुल ढाका की हत्या मामले में आरोपी वाजिद सहारनपुर जेल में बंद था। लूट मामले में मंगलवार को इसकी विकास नगर में पेशी थी। मगर, पुलिस की लापरवाही का आलम यह था कि इस कुख्यात बदमाश की पेशी के लिए दो सिपाहियों को साथ भेजा गया और उन्हें बस से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के लचर रवैये का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। विकास नगर से जिस बस में सिपाही वाजिद को लेकर चले थे, उसी में दो बदमाश वहां से चढ़ गए थे। इसके अलावा सहारनपुर की सीमा में प्रवेश करते हुए बाइक पर सवार बदमाशों ने बस का पीछा शुरू कर दिया था।

वारदात से पता चलता है कि बदमाशों की योजना की पूरी जानकारी वाजिद को थी। इसलिए सही स्थान आने पर उसने उल्टी का बहाना किया और
सिपाहियों से जूझ गया था। 

फिलहाल इस बंदी के फरार होने की वारदात से पुलिसिया महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस आरोपियों को दबोचने का आश्वासन दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed