फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   self styled godman assaults woman in pretext to give child

तांत्रिक ने की मांग, 'संतान चाहिए तो मेरे सामने शारीरिक संबंध बनाओ'

Fri, 29 Jul 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
self styled godman assaults woman in pretext to give child
- फोटो : demo pic

खुद को भगवान का रूप बताने वाले एक ढोंगी तांत्रिक को विवाहित महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तांत्रिक ने विवाहित जोड़े को संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देने के लिए शर्त रखी कि वह जो कहे उसी तरह से महिला करे तो संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है।

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। आरोप है कि आरोपी तांत्रिक ने जादू टोना करने के बहाने महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसने मांग रखी कि दंपत‌ि को अगर संतान चाहिए तो उसकी आंखों के सामने शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने महिला से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान 43 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार किया जहां शुक्रवार को स्‍थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को अकेले कमरे में बंद कर उसके अंगों को छुआ

self styled godman assaults woman in pretext to give child
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय पीड़िता ने बताया है कि वह शादीशुदा है और कुछ साल से बच्चा न होने से परेशान थी। तभी आरोपी तांत्रिक के बारे में पता चला। महिला अपने पति के साब जब तांत्रिक के पास पहुंची तो उसने दोनों को अपने सामने शारीरिक संबंध बनाने क लिए कहा। इसके कुछ देर बाद उसने महिला के पति को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा।

इसके बाद उसने महिला से कहा कि वह अकेल में कुछ पूजा करेगा, लेकिन वह पूजा करने के बहाने महिला के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। महिला को कुछ गलत होने की आशंका हुई तो वह तुरंत कमरे से बाहर निकली और अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने वर्तक नगर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार करने की धाराओं मं मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed